1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल का दो टूक: कांग्रेस के प्रदर्शन में किसी भी मुकदमा नहीं, फिर हम पर क्यों

मुख्यमंत्री को राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र... बोले...राजनीतिक द्वेषता के चलते दर्ज कराया मुकदमा  

less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री को राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र, बोले...  राजनीतिक द्वेषता के चलते दर्ज कराया मुकदमा: किरोड़ी

मुख्यमंत्री को राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र, बोले... राजनीतिक द्वेषता के चलते दर्ज कराया मुकदमा: किरोड़ी

जयपुर. राजधानी के दोनों निगमों में सफाईकर्मियों के चुनाव और स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते मेरे और मेरे साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जबकि, सात से 13 जुलाई तक पूरे राज्य में महंगाई के विरोध में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किए। इस दौरान धारा 144 का उलंघन किया गया। कोरोना गाइडलाइंस की पालना नहीं हुई उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज नहीं की गई क्योंकि वह सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता थे। इस प्रकार की भेदभाव पूर्ण कार्यवाही किया जाना किसी भी प्रकार से न्याय संगत नहीं है।


नौ जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए सांसद ने पत्र में लिखा है कि विभिन्न मांगों को लेकर 400 से 500 सफाईकर्मी ग्रेटर नगर निगम परिसर में मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। सभी को निगम प्रशासन ने बाहर निकाल दिया था। मांगों के समर्थन में मैं भी निगम मुख्यालय पहुंचा था। पुलिस ने रोक दिया, इस कारण टोंक रोड पर नगर निगम कार्यालय के सामने खड़ा रहना पड़ा। उस समय यातायात में हमने किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं डाला। कुछ देर बाद हमें अंदर बुलाया गया। डीएलबी निदेशक दीपक नंदी से बातचीत के बाद सभी लोग चले गए। राजनीतिक दबाव के चलते ज्योति नगर थाने में 10 जुलाई को मामला दर्ज करवाया गया।

Story Loader