
सेविंग के पैसे जोड़ रहीं, जरूरत में काम आ रही किट्टी
जयपुर। राजधानी में बड़ी किटी का ट्रेंड चल रहा है। कभी किटी का आयोजन शौकिया तौर औ महज पार्टी तक ही सीमित था, लेकिन अब हर कॉलोनी में महिलाएं पैसा जोडऩे के लिए किटी का आयोजन कर रही हैं। यही वजह है कि सेविंग मनी से कुछ ही महीनों में महिलाएं बड़ा एमाउंट जोड़ लेती हैं।
अब 10 हजार से लेकर 15 हजार तक प्रति माह निवेश कर रही हैं। इतना ही नहीं, जो महिलाएं नौकरीपेशा हैं, वे ग्रुप में एक से अधिक किट्टी डालकर ज्यादा बचत पर जोर दे रहीं हैं।
ऐसे बनते ग्रुप
-हर ग्रुप में 10 से 15 और कुछ में 20 सदस्य तक शामिल होते हैं।
-इनमें रिश्तेदार या फिर ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिनको वर्षों से जानते हैं।
-नए सदस्यों को तभी ग्रुप में शामिल किया जाता है, जब ग्रुप का कोई दूसरा सदस्य सहमति दे देता है।
बिना ब्याज का लोन
अनुपम विहार कॉलोनी निवासी रितु शेखावत ने तीन अलग अलग गु्रप में 10-10 हजार की किटी डाली। 30 माह में उनके पास नौ लाख रुपए हो गए। इस पैसे का उपयोग उन्होंने घर बनाने में लिया। वे कहती है कि बिना ब्याज के लोन मिल गया। किटी का यही फायदा है।
पेशे से वर्किंग वूमने नेहा शेखावत ने दो किट्टी डालीं। दोनों लॉटरी निकलने का इंतजार किया। एक साथ छह लाख रुपए हो गए। इसको पति के बिजनेस में निवेश किया। बिना लोन लिए हुए पति को पैसे मिल गए और मेरे पास भी पैसा हो गया।
मैं पिछले 10 वर्ष से लॉटरी में बचत का पैसा लगा रही हूं। शुरूआत एक हजार से की। धीरे-धीरे आगे बढ़े और इस बार हर महीने दस हजार की किटी शुरू की है। सेविंग में से ही पैसा लगा रही हूं। बच्चों की फीस व घर के अन्य काम हो जाते हैं।
-ज्योति टांक, वैशाली नगर
किचन में पैसा खर्च कर अच्छा लगा
मैंने तीन लाख रुपए की किट्टी में पैसे लगाए। चौथे महीने में पैसे मिल गए। इसके बाद किचन का इंटीरियर पूरी तरह से बदलवा दिया। कई घंटे किचन में निकलते हैं, इसको आधुनिक बनवाकर अच्छा लग रहा है।
-मीनाक्षी सिंह, ऑफिसर कैम्पस
Published on:
25 Jul 2023 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
