29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएप पर मैसेज कर जानें लाइव अपडेट्स, अलर्ट और अफवाहों की सही जानकारी

डब्ल्यूएचओ ने जारी किया डेडिकेटेड व्हाट्सएप नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Mar 2020, 9:43 PM IST

व्हाट्सएप पर मैसेज कर जानें लाइव अपडेट्स, अलर्ट और अफवाहों की सही जानकारी

व्हाट्सएप पर मैसेज कर जानें लाइव अपडेट्स, अलर्ट और अफवाहों की सही जानकारी

जयपुर. कोरोनावायरस को हराने के लिए दुनियाभर में हरसंभव कोशिशें की जा रही है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों में जागरुकता लाने और लोगों तक वायरस से जुड़ी सही और सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। एक डेडिकेटेड बोट है यानी इस नंबर पर मैसेज भेजने पर रोबोट यूजर से मैसेज के जरिए बात करेगा। दावा किया जा रहा है कि डब्ल्यूएचओ की इस नई पहल से न सिर्फ अफवाहों को फैलने से रोका जा सकेगा, बल्कि लोगों तक इस महामारी से बचने के लिए सीधे व्हाट्सएप पर जानकारियां पहुंचाई जा सकेगी। डब्ल्यूएचओ की तरह ही भारत सरकार भी व्हाट्सएप पर माय गवर्नमेंट कोरोना हेल्पडेस्क लॉन्च कर चुकी है ताकि यूजर से इस महामारी से संबंधित जानकारियां पहुंचाई जा सके।

लेटेस्ट अपडेट करवाएगा मुहैया

डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट कर बताया कि यह बोट (वेब रोबोट) यूजर को कोरोना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट मुहैया कराएगा, साथ ही इससे जुड़े भ्रम और अफावाहों के बारे में भी सही और सटीक जानकारियां देगा। इसमें कोरोना के केस की संख्या, ट्रेवल एडवाइस और लेटेस्ट न्यूज भी मिलेंगी।

कॉन्टैक्ट लिस्ट में एड करना होगा नंबर
इस बोट को व्हाट्सएप पर इस्तेमाल करने के लिए, यूजर को +41-79-893-18-92 नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में एड करना होगा। इसके बाद यूजर को इस व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजना होगा। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने इसके लिए एक डेडिकेटेड लिंक भी जारी की गई है जिसे डेस्कटॉप/लैपटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक बार बोट से कनेक्ट होने के बाद यूजर को इसमें उपलब्ध ऑप्शन की लिस्ट मिलेगी। इसमें ऑप्शन के सामने दिए गए नंबर या ईमोजी के जरिए रिस्पॉन्ड कर संबंधित जानकारी हासिल की जा सकेगी।

अन्य कॉन्टैक्ट से किया जा सकेगा शेयर

इसके अलावा यूजर कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी और उसके प्रभाव के बारे में भी पता लगा सकेंगे। इस बोट को डब्ल्यूएचओ ने डवलप किया गया है, इसमें डब्ल्यूएचओ से जुड़े तमाम लेटेस्ट अनाउंसमेंट भी पढ़े जा सकेंगे। इसमें जरूरी जानकारी और नई स्टोरी की लिंक भी यूजर को मिलेगी जिसे अन्य कॉन्टैक्ट से शेयर किया जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग