18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 19 May : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification
pandit_photo.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 1 है और भाग्य 4 है। आज का मूलांक 1 एक और नौ के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां भविष्य की प्लानिंग को लेकर के थोड़ी निराशा या नकारात्मकता दिखाई देगी वहीं आज के दिन के कार्यों में त्वरित निर्णय लेकर सही कार्य पद्धति के साथ थोड़ा अग्रेशन दिखाते हुए सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। राय मशवरा या विचार विमर्श में आज ज्यादा वक्त ना लगाते हुए सीधे काम की बात होने की ज्यादा संभावना है।वही वे लोग जिन्हें थोड़ी निराशा या नकारात्मकता ने घेरा हुआ है उनके लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता भावनात्मक संबंधों में आज वार्तालाप टालें।


टैरो कार्ड में आज का कार्ड द मून के साथ फोर ऑफ कप्स है। इसके मायने हैं की उन सब लोगों को पिछले दिनों किसी तनाव में रहे उन्हें थोड़ी अधिक चिंता या नकारात्मक कल्पनाशीलता के साथ परेशानी अनुभव कर सकते हैं। अनुभवी साथी और लाइफ कोच गाइड या घर के सीनियर मेंबर्स के साथ समय गुजारें। आज का दिन नए काम करने का दिल नहीं है भावनात्मक मुलाकात तभी करें जब साथी की ओर से एक जगह बैठ कर के ही वार्ता का प्रस्ताव हो। यात्रा को टालनें का प्रयास करें।


सन साइन के अनुसार आज का दिन कैंसिरियंस, स्कॉर्पियोज और एक्वेरियंस के लिए थोड़ा तनाव भरा रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे से उलझने की प्रवृत्ति दिखाई देगी कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो अपने कार्य को करने में भावनात्मक रूप से असमर्थ दिखाई दें। निराशा महसूस कर रहे हो एरीज,पोरस और लियो को अचानक बेहतर अवसर मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सभी लोग वहां सावधानी से चलाएं।


मूनसाइन के अनुसार कल का दिन उन लोगों के लिए विशेष हो सकता है जो भावनात्मक रूप से थोड़ा तनाव में हैं। अपने आप को मनोरंजन खेल या कला साहित्य से जुड़े हुए कार्यों में व्यस्त रखते हुए साथी के साथ कम से कम आरग्युमेंट में उलझते हुए आज यह दिन का सदुपयोग करें। ना चाहते हुए भी अगर कहीं बहस यह तनाव में उलझा हुआ पाएं तो स्थान परिवर्तन के साथ वार्तालाप या घटनाओं को अगले दिन पर छोड़ें। अत्यधिक भावुकता या अत्यधिक कठोरता आज के लिए ठीक नहीं है संयत और मधुरता से किया आपका व्यवहार आज के दिन को विशेष बना सकता है।


कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका नौकरीपेशा का राशिफल?

नौकरी पेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह काफी तनावपूर्ण हो सकता है। पहले किए गए कार्यों की समीक्षा हो सकती है और उच्चाधिकारियों की ओर से ऐसे कार्यों के लिए दबाव बनाया जा सकता है। जो कार्य निश्चित अवधि में होना मुश्किल हो सप्ताह के प्रथम 2 दिन के साथी कर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार रखने पर थोड़ी राहत दे सकता है। सप्ताह का मध्य भाग वाहन चलाते समय या किसी कार्य को जल्दबाजी में करते समय बहुत केयरफुल रहने की आवश्यकता है। सप्ताह का अंत आनंद और उत्साह वर्धक कार्यों के अलावा यात्रा आदि की योजना बनाने और अपने धन को सही निवेश करने संबंधी वार्तालाप हो और पूर्व में किए गए निवेश के लाभ मिलने पर प्रसन्नता से भरा हो सकता है।

आपका सवाल

प्रश्न: हनुमान जी को चमेली का तेल ही क्यों चढ़ाया जाता है?

उत्तर: चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के आगे जलाने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। सनातन संस्कृति में हर देवता के अपने शस्त्र अपना वाहन और अपना रंग निर्धारित है इसी क्रम में हर देवता को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग पुष्प और सुगंधित द्रव्य यानी तेल का विवरण प्राप्त है। चमेली का पुष्प बहुत सुगंधित होता है और स्मृति और को विस्मित करने वाला यह पुष्प जब पूजा के काम में लिया जाता है तो माना जाता है कि यह आपके पूर्ण समर्पण को पूरा दर्शाता है। चमेली का तेल अत्यधिक सुगंधित होने के कारण हनुमान जी को अत्यधिक पसंद है इसलिए हम इस तेल का उपयोग दीपक जलाने के लिए हनुमान जी के सामने करते हैं।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

वृषभ:- दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।

मिथुन:- व्यापार में अवरोध आ सकते है। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क:- मन चाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा सम्भव है।

सिंह:-कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कन्या:- कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

तुला :-दिन की शुरुआत व्यस्ता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

वृश्चिक:- व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख मिलेगा।

धनु :-लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर :- कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुम्भ:- कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मीन- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल-28
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है। अमावस्या तिथि प्रात: 9-23 बजे तक, तदुपरांत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जायेगी। अमावस्या तिथि में अग्निहोत्र, महादान, स्नान, पुण्यादि कार्य, पितृकर्म और यज्ञादि कार्य करने चाहिए। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में चन्द्रमा की क्षीण स्थिति होती है। अत: शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-43 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत दोपहर 12-23 बजे से दोपहर बाद 2-04 बजे तक शुभ तथा सायं 5-25 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-50 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है।

दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दोपहर बाद 1-35 बजे तक पूर्व दिशा की व इसके बाद दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथा संभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा दोपहर बाद 1-35 तक मेष राशि में व इसके बाद वृष राशि में होगा।

नक्षत्र: भरणी "उग्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र प्रात: 7-29 तक, तदन्तर कृतिका "मिश्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र है। भरणी नक्षत्र में साहस, दारुण, शत्रु वध, अग्नि विषादिक असद कार्य, कुआँ व कृषि सम्बन्धी कार्य और कृतिका नक्षत्र में सभा, साहस, अग्नि, ग्रहण, विवाद व शत्रुमर्दन आदि कार्य प्रशस्त हैं। शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित कहे गए हैं।

योग: शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 6-16 तक, तदन्तर अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। अतिगण्ड नामक योग की प्रथम छह घटी शुभ कार्यों में वर्जित कही गयी है।

करण: चतुष्पद नामकरण प्रात: 9-33 तक, तदन्तर नागादिक करण रहेंगे।

व्रतोत्सव: आज देवपितृ कार्य अमावस्या, भावुका अमावस्या, बड़ पूजन अमावस्या, वट सावित्री व्रत समाप्त, शनि जयंती, संत ज्ञानेश्वर जयंती है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (लो, अ, इ, उ, ए) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। दोपहर बाद 1-35 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि वृष है। मेष राशि के स्वामी मंगल व वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक स्वस्थ, सुखी, सत्यप्रिय, थोड़ी अस्थिरता युक्त, प्रमादी, कामासक्त, आशावादी, वाचाल और चालाक होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 29 वर्ष की आयु तक होता है। मेष राशि वाले जातकों की कामनाएं सफल सिद्ध होंगी। मेष राशि वाले जातकों के व्यावसायिक कार्यों में मित्रों के सहयोग से विस्तार होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।