
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 2 है और भाग्यंक 6 है। मूलांक 2 जहां सिंगल डिजिट से बना है वहीं भाग्यांक 6 एक और 5 अंक के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां भावनात्मक ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहेगी। वहीं एक अंक की सकारात्मक ऊर्जा साहसिक निर्णय लेने की क्षमता विचारों में दृढ़ता के साथ 5 अंक का व्यवसायिक दृष्टिकोण और धन को सही प्रबंधन से जोड़ने की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। ऐसे में वे सभी लोग लाभान्वित हो सकते हैं जो बैंकिंग, इंश्योरेंस, शेयर मार्केट के क्षेत्र में इनट्यूशन के आधार पर कार्य करते हैं। आज चंद्रमा, शुक्र, सूर्य और बुध इन ग्रहों की ऊर्जा के सानिध्य में दिन में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सकारात्मकता उपलब्ध रहेगी। धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग इमोशनल इंटेलिजेंस से अपने कार्यों को नई दिशा देते हुए दिखाई देंगे। वहीं चंद्रमा और शुक्र का सहयोग संगीत, नृत्य, नाट्य, फिल्में और राजनीति के क्षेत्र में विशेष हलचल का कारण बन सकती है। मूलांक 1, 2, 4, 5, 6 और सात वाले लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। वहीं बाकी सभी के लिए भी भावनात्मक ऊर्जा से होने वाले लाभ उपलब्ध रहेंगे।
टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड द एंपरर् के साथ सेवन ऑफ वैंड्स है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में पूर्ण विश्वास से मन भरा हुआ रह सकता है और पूरी अथॉरिटी के साथ आप अपने कार्यों और योजनाओं की रिस्ट्रक्चरिंग करते हुए नए नियम और व्यवस्थाओं पर काम करते हुए अपने लक्ष्यों के प्रति बड़ी ईमानदारी से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज के दिन में टैरो कार्ड के अनुसार किए गए प्रयास सफल होने की बहुत अच्छी संभावना है।
सनसाइन के अनुसार आज का दिन बहुत तेज गतिविधियों के साथ कार्यस्थल पर अपनी छिपी की योजनाओं को पूरा करने, नए ग्रुप बनाने, पसंद और नापसंद के आधार पर लोगों के कार्य को स्वीकार करने से जुड़ा हो सकता है। आज के दिन अपनी कल्पना को यथार्थ में लाने के लिए प्रयत्नशील लोगों को सफलता मिलती दिखाई दे रही है। जैमिनी, वर्गो, स्कॉर्पियंस, एक्वेरियस और पाइसेज लोगों के पास उनकी पसंद के कार्यों में धन और प्रतिष्ठा दोनों मिलने की संभावना है। एरीज, टोरस, लियो और सगिट्टेरियस को अपने इमोशंस और अग्रेशन पर काबू रखना होगा।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों के लिए बहुत शानदार दिन हो सकता है। जैसी परिकल्पना आपके मन में चल रही हो लगभग उसी तरह के विचारों को आपका साथी भी अपने मन में लिए हुए आपकी राह देख रहा हो सकता है। हो सकता है की दूरी के बावजूद लगातार संवाद की स्थिति से भावनात्मक स्तर पर नज़दीकियां रिश्तों को गहराई प्रदान करें और रिश्ते स्थाई संबंधों की ओर आगे बढ़ने का रास्ता चुने।
कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका स्वास्थय राशिफल?
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा तनाव पूर्ण रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ के 2 दिन मानसिक तनाव और चिंताएं मन पर हावी रहेगी। जो पहले से ही किसी प्रकार की उलझन का शिकार हैं उन्हें यह पीड़ा ज्यादा अनुभव हो सकती है। हल्का भोजन भगवान शिव की आराधना और निरंतर लिक्विड भोजन ग्रहण करना लाभदायक रहेगा। वहीं सप्ताह का मध्य भाग पुरानी स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर के चिंतित कर सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन थोड़े सुकून के साथ गुजरेंगे। अच्छा व्यायाम, अच्छी नींद और ताजा भोजन आने वाली समस्याओं से बचने का सही उपाय रहेगा।
प्रश्न: बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने के पीछे क्या कारण है?
उत्तर: मुंडन सनातन संस्कृति में 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। जन्म के समय शिशु के सिर पर कुछ बाल उगे हुए होते हैं। समय के साथ वे बाल धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं। बालक के विषय में यह संस्कार एक 3 से 5 वर्ष की आयु में कराने का विधान है। वहीं बालिका के संदर्भ में यह जीरो दो 4 और 6 वर्ष की आयु में कराने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि सभी नौ ग्रह और ईश्वर का आशीर्वाद सीधा प्राप्त करने के लिए मुंडन संस्कार आवश्यक है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो शिशु के सिर के बालों को हटाने से सूर्य की किरणें सीधे मस्तिष्क पर पड़ती हैं। जिससे न केवल मस्तिष्क की हड्डियों का विकास होता है बल्कि वातावरण के सीधे प्रभाव में आने से विभिन्न प्रकार के तापमान में सरवाइव करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही जन्म के समय के बालों के साथ कुछ बैक्टीरिया जीवाणु शिशु के साथ लगातार रहते हैं। ऐसे में उसके जल्दी बीमार हो जाने का खतरा रहता है। इन बालों को सर से हटा ने से शिशु के ऐसे लोगों से इनफेक्टेड होने का खतरा कम हो जाता है जो उस तरह के बैक्टीरिया या जीवाणु के माध्यम से इनफेक्टेड कर सकते हैं। वही स्वस्थ बालों की वृद्धि के लिए भी एक बार उन बालों को हटाना जरूरी रहता है जो जन्मकालीन स्थिति में प्राप्त हुए थे।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष: दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी। परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।
वृषभ: लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का अंत होगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। दूसरों की निंदा करने से बचें राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
मिथुन: दिन की शुरुआत में कार्य मैं रुकावट आएगी। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में आ रही परेशानी दूर होगी। किसी भी निर्णय को लेने से पहले विचार करें।
कर्क: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी दैनिक दिनचर्या को दुरस्त करने की आवश्यकता है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता पिता के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह: आपके व्यवहार से लोग ना खुश रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती हैं। आज पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे। बहनों से विवाद स्थिति निर्मित होगी। धन संचय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी।
कन्या: झूठ बोलने से बचें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश से लाभ होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
तुला: व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कर्मचारियों की अनियमितता से कार्यों में रुकावटें आएगी। भवन भूमि से संबंधित कार्य सफल होंगे। नए संबंध स्थापित होंगे।
वृश्चिक: परिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से ना खुश रहेंगे। दूसरों की देखा देखी ना करें खुद की कार्यकुशलता को बढ़ाएं।
धनु: व्यापार में नए अनुबंध उन्नति प्रदायक रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मकर: मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने स्वविवेक से कार्य को सफल करेंगे। धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा बहनों से संबंध मधुर होंगे।
कुंभ: शारीरिक पीड़ा रहेगी संतान के व्यवहार से ना खुश रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग के कारण जीवन में तनाव रहेगा। आपके किए कार्यों से परिजन ना खुश रहेंगे। समय रहते अपनी की हुई गलती को सुधारें अन्यथा भारी नुकसान के लिए तैयार रहें।
मीन: संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार बदलने का मन हो रहा है। पेट से संबंधित विवाद हो सकते हैं। व्यापार मैं नए अनुबंध होने के आसार हैं।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-12
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: आज विवाह अ.आ. में (शनि वेध दोष), नींव का व गृह-प्रवेश का मुहूर्त अतिआव. में (शनि वेध व केतु युति दोष युक्त), जलाशय रामसुर प्रतिष्ठा मु. स्वाति नक्षत्र में तथा चूड़ा पहिनने का विशाखा और हलप्रवहण व वधू-प्रवेश के त्रयोदशी तिथि में शुभ मुहूर्त हैं। त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि दोपहर 12-49 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि है। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोडक़र यात्रा, प्रवेश, युद्ध, वस्त्र, अलंकार व अन्य मांगलिक कार्यादि करने योग्य हैं। चतुर्दशी तिथि में अग्नि विषादिक असद् कार्य, बन्धन, व शस्त्रादि दूषित कार्य सिद्ध होते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-43 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-25 बजे से दोपहर बाद 2-07 बजे तक शुभ तथा सायं 5-30 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-51 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज तुला राशि के चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा लाभदायक व शुभप्रद माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा रात्रि 12-29 बजे तक तुला राशि में इसके बाद वृश्चिक राशि में होगा।
नक्षत्र: स्वाति ‘‘चर व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 6-53 बजे तक , तदुपरान्त विशाखा ‘‘मिश्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। स्वाति नक्षत्र में विवाह आदि मांगलिक कार्य, वास्तु व अलंकारादिक कार्य और विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, अलंकार, औषध व कारीगरी सम्बन्धी कार्य करने योग्य हैं।
योग: परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग सायं 5-09 बजे तक, तदुपरान्त शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है। परिघ नामक योग की पूर्वाद्र्ध घटियां शुभकार्यों में त्याज्य है।
विशिष्ट योग: रवियोग नामक शक्तिशाली दोष समूह नाशक शुभ योग प्रात: 6-53 बजे से प्रारम्भ।
करण: तैतिल नामकरण दोपहर 12-49 बजे तक, तदन्तर गर व वणिजादिक करण क्रमश: हैं।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ता, ति, तू, ते, तो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 12-29 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि वृश्चिक है। तुला राशि के स्वामी शुक्र व वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। प्रात: 6-53 बजे तक जन्मे जातकों का जन्म रजतपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक परोपकारी, परिवार का ध्यान रखने वाले, सुन्दर, धनवान व वाक् पटु होते हैं। इनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु तक होता है। तुला राशि वाले जातकों को अर्थ बाधा रहेगी। सम्पति सम्बन्धी कुछ चिन्ताएँ विशेष रहेगी।
Published on:
01 Jun 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
