7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 11 june :जानिए क्या ​कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification
pandit_photo_-_copy.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित में आज का मूलांक दो है जो डबल वन के सहयोग से बना है। वहीं आज का भाग्य अंक 6 है जो 1 और 5 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है की आज के दिन में जहां कला संस्कृति विज्ञान तकनीकी और पर्यटन से जुड़े लोगों के लाभ में रहने की संभावना है। वहीं सहयोग देने पर सहयोग मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आज प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करें। लोग भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना पाए ऐसी ऊर्जा आज के दिन में मौजूद है। भावनात्मक तौर पर सकारात्मक दृष्टिकोण रहने पर एक प्रफुल्लित करने वाला दिन सामने है। मिलनसारिता सहयोग के साथ परस्पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोग आज के दिन की ऊर्जा का अधिकतम लाभ ले पाएंगे। मूलांक 1,2,3,5,6,7 और 9 वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। वहीं मूलांक 4 और 8 वालों के लिए संभल कर चलने का दिन है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द मून के साथ सेवन ऑफ कप्स है। इसके मायने हैं आज के दिन में कुछ मानसिक चिंताएं आपको तनाव दे सकते हैं। कुछ लोगों की निराशाजनक कल्पनाशीलता यथार्थ का रूप लेते हुए नकारात्मक प्रभाव डालने में सफल हो सकती हैं। आपको अपने ऊपर भरोसा रखते हुए दूसरों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखनी होगी और इससे पहले कि वे लोग चीजों पर नियंत्रण स्थापित कर सकें लक्ष्य तक पहुंचना होगा। टैरो कार्ड आप को संदेश देते हैं की आप अपनी आशाओं और अपेक्षाओं और योग्यताओं को काम में लेते हुए नकारात्मक परिणामों को बदलने की क्षमता रखते हैं।

सनसाइन के अनुसार आज के दिन कार्यस्थल पर आर्थिक गतिविधियों पर योजनाएं बनाना और उन पर कार्य करना और बदलते हुए घटनाक्रम में अपनी स्थिति का आकलन करने में दिन का का काफी हिस्सा खर्च हो सकता है। आज का दिन उच्चाधिकारियों से अपनी स्थिति के बारे में बात करने का श्रेष्ठ दिन भी है अनावश्यक बहस से दूर रहें।

मूनसाइन के अनुसार आज बहुत सौहार्द पूर्ण वातावरण में बातचीत होने की संभावना रहेगी यात्रा और सामूहिक मिलन की योजनाएं बन सकती हैं। किसी बात पर आपसी सहमति होने पर बातचीत ईगो क्लेश होने तक जा सकती है। बहुत समझदारी से सिचुएशन डील करनी होगी। ग्रुप में किसी के अधिक इमोशनल होने या एग्रेसिव होने से दिन की स्थितियां बदल भी सकती हैं।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका रिश्ते संबंधो का राशिफल?
रिश्ते संबंधों के राशिफल के अनुसार आने वाला वीक बहुत बेहतर रहने की संभावना है। पहले 2 दिन बहुत आशान्वित रहते हुए पिछली कड़वाहट को भूलते हुए किसी यात्रा या पर्यटन या किसी ऐसे इवेंट की तैयारियां बीत सकता है जो बहुत दिनों से प्रतीक्षारत हो। सप्ताह का मध्यकाल आपस में दूरी और संदेशों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति से जुड़ा रह सकता है। सप्ताह का अंत नए लोगों से मुलाकात और प्रिय जनों के साथ मुलाकातों का रह सकता है। जो लोग अपने संबंधों में अपेक्षा रहित रहेंगे इस समय का ज्यादा अच्छा लाभ उठा पाएंगे।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिकनिवेश लाभदायक रहेगा।

वृषभ:- लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

मिथुन:- आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नतिके योग हैं। विरोध होगा।

कर्क:- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

सिंह:- आज दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में माँगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेगा।

कन्या:- आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें,अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। सन्तान के रुके व्यवहार के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।

तुला:- आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजीखर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृश्चिक:- आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्तावमन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

धनु:- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्यव्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें मुसीबत बन सकता है।

मकर:- अपनी सोच को बदलें। दूसरों को निचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

कुम्भ:- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

मीन:- आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहारमिलेगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-21
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 7-19 बजे से दोपहर 12-26 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद 2-09 बजे से अपराह्न 3-51 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए है एवं दोपहर 11-59 बजे से दोपहर 12-53 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।

तिथि: अष्टमी जया संज्ञक तिथि दोपहर 12-06 बजे तक, तदन्तर नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। अष्टमी तिथि में नाचना, गाना, स्त्री, रत्न, अलंकार, विवाह, प्रतिष्ठा, चित्रकारी, वास्तु आदि विषयक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं। नवमी तिथि में विग्रह कलह आदि कार्य सिद्ध होते हैं।

नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 2-32 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद ‘‘धु्रव व ऊ ध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषि, पशु-विक्रय व जल यन्त्र सम्बन्धी कार्य और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विवाह, जनेऊ आदि विषयक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

योग: प्रीति नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 10-10 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग दोपहर बाद 2-32 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक है।

करण: कौलव नामकरण दोपहर 2-32 बजेतक, तदुपरान्त तैतिल व गरादि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज बोहरा अष्टमी व पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

चन्द्रमा: चन्द्रमा प्रात: 8-46 बजे तक कुम्भ राशि में, तदुपरान्त मीन राशि में रहेगा।

दिशाशूल: रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्रमा प्रात: 8-46 तक कुम्भ राशि में, जिसका वास पश्चिम दिशा है। इसके बाद मीन राशि में चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा को लाभदायक माना जाता है।

राहुकाल (मध्यममान से): सायं 4-30 बजे बजे से सायं 6-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
सोमवार-12, जून: पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि तथा गण्डमूल प्रारम्भ दोपहर बाद 1-49 बजे से।
मंगलवार-13, जून: मुनि नमीनाथ जयन्ती (जैन), पंचक दोपहर बाद 1-32 बजे तक तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि।
बुधवार-14, जून: योगिनी एकादशी व्रत सबका तथा गण्डमूल दोपहर बाद 1-40 बजे तक।
गुरुवार-15, जून: प्रदोष व्रत तथा राजस संक्रान्ति (उड़ीसा) में।
शुक्रवार-16, जून: मास शिव रात्रि, गुरु अर्जुन देव पुण्य दिवस (नवीन मत से)।
शनिवार-17, जून: पितृकार्य अमावस्या तथा रोहिणी व्रत (जैन)।
रविवार-18, जून: देवपितृ कार्य अमावस्या, आषाढ़ी अमावस्या तथा फादर्स डे।

शुभ कार्यारम्भ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज विवाह का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में तथा सगाई व रोका के पूर्वाभाद्रपद व उत्तराभाद्र पद नक्षत्र में शुभ मुहूर्त हैं।
सोमवार-12, जून: विवाह, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश (आषाढ़े वृष संक्रान्ति दोष), सगाई रोका, देव-प्रतिष्ठा, राजकीय सेवा प्रा., विपणि-व्यापारम्भ, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ, अक्षरारम्भ, कूपारम्भ, कर्ण-वेध, चौल, रामसुर प्रतिष्ठा आदि उ: भा. नक्षत्र में तथा विवाह वधू-प्रवेश, प्रसूतिस्नान, मुण्डन, हलप्रवहण आदि रेवती नक्षत्र में।
मंगलवार-13, जून: प्रसूति स्नान, हलप्रवहण, मुण्डन, आठवां, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, सगाई आदि रेवती में विवाह अ.आ. में अश्विनी में (राहुयुति व मृत्युबाण दोष)।
बुधवार-14, जून: विवाह अ.आ. में (राहुयुति व मृत्युबाण दोष), कूपारम्भ, विपणि व्यापारारम्भ, वधू-प्रवेश, नामकरण, चौल-मुण्डन, रामसुर प्रतिष्ठा, अक्षरारम्भ, कर्ण-वेध, हलप्रवहण आदि सभी अश्विनी नक्षत्र में।
शुक्रवार-16, जून: विवाह अ.आ. में रोहिणी में (लग्नाभाव व मृत्य पंचक)।
रविवार-18, जून: वधू-प्रवेश मृगशिरा में।

वारकृत्य कार्य: रविवार को सामान्यत: उत्सव, गाना-बजाना, राज्याभिषेक, यान यात्रा, नौकरी, गाय, बैल आदि पशु क्रय-विक्रय, हवन, यज्ञादि मन्त्रोपदेश, औषध निर्माण और सेवन, अस्त्र-शस्त्र व्यवहार, सोना-ताम्बा, ऊन, काष्ठ, व्यापार व न्याय सम्बन्धी सभी कार्य करने योग्य हैं।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (द, दी, दू, थ, झ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 8-46 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कुम्भ व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन है। कुम्भ राशि के स्वामी शनि व मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हंै। इनका जन्म लोहपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, सुन्दर, विद्यावान, कला-कुशल, ज्योतिष में रुचि रखने वाले, साहसी और पराक्रमी होते है। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु तक होता है। कुम्भ राशि वाले जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इष्ट मित्रों से कठिन और असाध्य