
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक तीन है जोकि 3 और 0 के सहयोग से बना है। वहीं आज का भाग्य अंक 7 है जोकि 4 और 3 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है की आज के दिन में जहां एक ओर आर्थिक भागदौड़ और चिंतन अधिक रहने की संभावना है। वहीं कहीं ना कहीं थोड़ी निराशा और तनाव की स्थिति रहने की संभावना है। साथ में आज के दिन वे सभी लोग जो भविष्य के लिए तैयारियां करते हैं और प्लानिंग के अनुसार चलते हैं आगामी योजनाओं पर काम करते हुए एक परफेक्ट प्लान बनाने के लिए काम कर सकते हैं। आज की बनाई प्लानिंग भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। अपने से बड़ों और गुरुजनों या सम्मानित कोच इस प्रकार के विषय के विशेषज्ञों द्वारा दी गई सलाह और उसके अनुसार भविष्य की प्लानिंग करने पर ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। मूलांक 1, 3,4, 5, 7 और 6 वालों को आज का दिन रहने की संभावना है।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड द स्टार के साथ नाइन आफ पेंटाकल्स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में जहां एक ओर आशा, इंस्पिरेशन, जेनेरोसिटी विद्यमान है वहीं आज आप अपने प्रिय जनों के लिए कुछ समृद्धि और आराम की व्यवस्था करने के लिए काम करेंगे। आसपास के रिश्तों में एक दूसरे को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण के जरिए एक दूसरे के लाभ सम्मान और आगे बढ़ने के अवसरों को सहयोग करते हुए दिखाई देंगे। आज जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसमें सफलता मिलने कि अच्छी संभावना है अगर आप पूरे मनोयोग से अपने कार्य में लगे हुए होंगे और कहीं रुकावट आएगी तो प्रकृति से सहयोग के रूप में किसी श्रेष्ठ जन का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी।
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर तीव्र गति से कार्य करते हुए एक समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने की संभावना वाला है। उच्चाधिकारी अच्छे मूड में सहयोग करते हुए अपने सबोर्डिनेट के साथ बेहतर संपर्क में रहेंगे और हर निर्णय या भविष्य की प्लानिंग में अपने से जूनियर्स का सही मायने में पक्ष रखने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आज का दिन सद्भावना से भरा हुआ रहने की संभावना है।
मूनसाइन के अनुसार आज भावनात्मक संबंधों में आपसी संवाद बहुत ही बेहतर भाव संप्रेषण का माध्यम बनेंगे। ऐसे में बहुत दिनों से ऐसी बातें जो कहने में दुविधा महसूस कर रहे थे उन सभी विषयों पर बहुत खुले मन से अच्छी बातचीत होने की संभावना रहेगी। आज का दिन बेहतर समझ स्थापित करने ऊर्जा देता है।
कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका नौकरीपेशा राशिफल?
नौकरी पेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जो लोग पिछले दिनों अपने कैरियर में अस्थिरता से गुजर रहे थे उन्हें नए विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है। यह सप्ताह अस्थिरता देने वाला सप्ताह साबित हो सकता है। जिनके कैरियर में डामाडोल स्थिति है उन्हें संभल के चलने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का प्रथम भाग लक्ष्य के पूरे ने होने के तनाव से गुजरने का रह सकता है। वही मध्य भाग में नए अवसरों की तलाश और नई कड़ियां जुड़ने की संभावना भरा रहेगा। सप्ताह का अंत कुछ अच्छे समाचार से हो सकता है।
आपका सवाल
प्रश्न: आरती करने के बाद गंगाजल पानी के छीटें क्यों दिए जाते हैं ?
उत्तर: आरती के बाद गंगाजल का शंख में भरके या पूजा के कलश में से लेकर पूजा के उपरांत आरती के दोनों और शितलीकरण और उसके उपरांत सभी भक्तजनों पर जल का छिड़काव एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इसके तहत वह जल जो इस सारी पूजा अर्चना और आध्यात्मिक प्रक्रिया का साक्षी रहा उस के माध्यम से ईश्वर का आशीर्वाद और सकारात्मकता सभी भक्तजनों को प्राप्त हो और उस पूरे वातावरण में फैले इसलिए इस जल का छिड़काव चारों दिशाओं में किया जाता है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष- पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।
वृषभ- कई दिनों से मकान का सोच रहे है, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते है। सहयोगी आप की कार्य शैली पर सवाल उठा सकते हैं।
मिथुन- नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
कर्क- जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।
सिंह- अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।
कन्या- आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
तुला- कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृश्चिक- व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।
धनु- दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।
मकर- जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं जी लाभ कारी सिद्ध होगी।
कुम्भ- शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इन्तजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव हैं। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
मीन- स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। शांत रहें।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-11
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: आज विशाखा नक्षत्र में चूड़ा, सगाई, रोका व हलप्रवहण तथा नामकरण, प्रसूतिस्नान, शल्य चिकित्सा, विपणि-व्यापारारम्भ व कूपाराम्भ के अनुराधा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त हैं। द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि रात्रि 01-17 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि है। द्वादशी तिथि में चर व स्थिर कार्य, विवाह व जनेऊ आदि के कार्य करने योग्य हैं। तेल लगाना व यात्रा नहीं करना चाहिए। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोडक़र यात्रा, प्रवेश, युद्ध, वस्त्र-अलंकार व अन्य मांगलिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-48 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-30 बजे से दोपहर 02-13 बजे तक शुभ तथा सायं 05-38 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-03 बजे से दोपहर 12-57 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्रमा प्रात: 10-20 बजे तक तुला राशि में इसके बाद वृश्चिक राशि में होगा। तुला राशि के चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में व वृश्चिक राशि के चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा लाभदायक व शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात:10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा प्रात: 10-20 बजे तक तुला राशि में, तदुपरान्त वृश्चिक राशि में होगा।
नक्षत्र: विशाखा ‘‘मिश्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सायं 04-10 बजे तक, तदन्तर अनुराधा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, कारीगरी, चित्रकारी, सगाई, औषध सेवन आदि कार्य और अनुराधा नक्षत्र में विवाहादि सभी मांगलिक कार्य, जनेऊ, यात्रा, गृहारम्भ, प्रवेश व अन्य घरेलू उत्सवादि शुभ व सिद्ध होते हैं।
योग: साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 01-31 बजे तक , तदन्तर शुभ नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग: राजयोग नामक शुभ योग सायं 04-10 बजे से रात्रि 01-17 बजे तक तथा सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सायं 04-10 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक।
करण: बव नामकरण दोपहर बाद 2-00 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलवादि करण क्रमश: है।
व्रतोत्सव : आज हरिवासर सायं 04-10 बजे से रात्रि 09-54 बजे तक तथा महापात रात्रि 09-23 बजे से रात्रि 03-48 बजे तक है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ते, तो, न, नी, नू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 10-20 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि वृश्चिक है। तुला राशि के स्वामी शुक्र व वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है, जो शुभ माना गया है। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, धनवान, वाक्-पटु, कृपण, लोभी, सामान्य बुद्धि, कुछ जातक पाप ग्रहों के प्रभाववश, जुआरी, मद्य-पान करने वाले और कामासक्त भी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 30 वर्ष की आयु के बाद ही होता देखा गया है। तुला राशि वाले जातकों को कुछ सुखद परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अल्प लाभ भी मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
Published on:
29 Jun 2023 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
