12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 15 May : जानिए क्या कहता आज आपका भाग्य, बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification
pandit_photo.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 8 है। मूलांक 5 एक और 4 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में अच्छी प्रबंधकीय दक्षता अच्छी इनट्यूशन पावर और उच्च कोटि की तकनीकी दक्षता की उर्जा मौजूद है, जिसके प्रभाव से आज लगातार उन लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। अटके हुए काम रुका हुआ धन और भावनात्मक विषयों पर सकारात्मक परिणाम मिलने का समय है। आज के दिन को विशेष सफल बनाना चाहते हो तो निरंतर प्रयत्नशील रहें और तकनीकी मदद ले मूलांक एक 3 5 7 बालों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। वहीं मूलांक 2, 4 और 6 वालों को संभल कर चलना होगा।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द स्टार के साथ टू ऑफ वैंड्स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में उम्मीद और इंस्पिरेशन के साथ उदारता और यथार्थवादी सोच के साथ दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। ऐसे व्यक्तियों का साथ मिलेगा जो खुले मन से उदारता पूर्वक आपका सहयोग और विशेष कार्यों में आपकी सफलता मिलने तक आपके साथ संघर्ष करेंगे। आपको भी अपने कार्यों से मिलने वाली प्रतिष्ठा धन या अवसर को उनके साथ पूरी इमानदारी से साझा करना होगा तभी चीजें अपने सही रूप में आपके सामने आप आएंगी।

सनसाइन के अनुसार आज के दिन वे सभी लोग अपने कार्यों में एक दूसरे को सहयोग की भावना से एक निश्चित सुरक्षित और साझा प्रयासों के परिणाम पाने के लिए प्रयास करेंगे। अत्यधिक निपुणता पाने के प्रयास में कार्यों की गति धीमी हो सकती है। मन का संशय किसी खास व्यक्ति के साथ संबंधों में दूरी ला सकता है। अगर तुरंत शब्दों और व्यवहार को ठीक नहीं किया गया तो यह दूरी स्थाई तनाव में बदल सकती है। आज इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा।


मूनसाइन के अनुसार आज के दिन अपने कार्यों को करते हुए अपने साथी की मंशा को समझते हुए स्वयं के लिए कुछ क्षण रिलैक्स सेशन को पाने की चाहा आपको सभी तनाव से दूर अलग और अकेला कर सकती है। बहुत समझदारी से अपने इस एकाकीपन से निपटने की आवश्यकता रहेगी। अननेसेसरी अपने आप को सवालों और संदेह के घेरे में डालना आगे के लिए परेशानी भरा हो सकता है।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका दाम्पत्य राशिफल?
दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत मिले-जुले प्रभावों के साथ रहने वाला है। इस सप्ताह में सूर्य भी अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है और सूर्य चंद्रमा का एक साथ होना भावनात्मक रूप से बहुत ही बदलती हुई स्थितियों में अपने आप को संयत और तनाव रहित रखना बहुत मुश्किल रहेगा। सप्ताह के पहले 2 दिन अलग-अलग तरह के कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से आपस का प्रेम प्रभावित हो सकता है। सप्ताह का मध्य भाग एक-दूसरे की जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझते हुए अपने आप को पीछे रखते हुए साथी की इच्छा और भावनाओं के अनुरूप कार्य करने पर संबंधों की प्रगाढ़ता को अक्षुण्ण रख पाएंगे अन्यथा स्थिति बेहद तनावपूर्ण भी हो सकती है।

आपका सवाल

प्रश्न:किसी भी पूजा पाठ में कपूर के उपर दो लौंग रखने का क्या मतलब होता है? इसके क्या लाभ हैं?
उत्तर: पूजा में कपूर और लौंग दोनों का उपयोग करना वातावरण की शुद्धि तो करता ही है साथ में जो पूजा के अंदर उस समय उपस्थित हैं उन लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। साथ ही ऐसा माना जाता है की लॉन्ग और कपूर का प्रयोग सभी प्रकार की नकारात्मकता को समाप्त करने में बड़ी भूमिका निभाता है। अगर किसी प्रकार की नेगेटिविटी आपके साथ चिपक गई है तो उसे यह प्रयोग नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मक दृष्टिकोण से सोचने की प्रवृत्ति फिर से डिवेलप करता है। इसके साथ ही किसी प्रकार का धन की कमी व्यापार में दूसरों के प्रभाव से होने वाली समस्या का निराकरण भी इस प्रयोग से ठीक होता है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।

वृषभ- भाग्य के भरोसे न बैठे कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दे। संत दर्शन संभव।

मिथुन- आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेट होंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क- पुराने मामले सुलझ सकते है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव। आपके अपने धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

सिंह- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें दूसरों की देखा देखी न करें।

कन्या- कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए नुकसान हो सकता है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

तुला- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधनो में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक- मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे है। पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

धनु- विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें । आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

मकर- नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

कुम्भ- स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यो मे रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

मीन- व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल- 24
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विवाह अ. आ. में (संक्रांति दिन दोष) गृहारम्भ अ.आ. में (अग्नि पंचक व संक्रांति दिन दोष), गृह प्रवेश अ.आ. में (संक्रांति पुण्यकाल), नामकरण, प्रसूति स्नान व विद्यारम्भ के शुभ मुहूर्त हैं। एकादशी नंदा संज्ञक तिथि रात्रि 1-04 बजे तक, तदुपरांत द्वादशी भद्रा संज्ञक शुभ तिथि है। एकादशी तिथि में यज्ञोपवीत, विवाहादि मांगलिक कार्य, युद्ध, चित्रकारी, देवोत्सव, प्रतिष्ठा, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा, देवकार्य, अलंकार व व्रतोपवास आदि कार्य शुभ होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-23 बजे तक अमृत, प्रात: 9-03 बजे से पूर्वान्ह 10-43 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 2-03 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-49 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा मीन राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद "उग्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र प्रात: 9-08 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद "ध्रुव व ऊध्र्वमुख" संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कारीगरी, विद्यादि कार्य, जनेऊ और जलयन्त्र सम्बन्धी कार्य और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, देवस्थान, घर, वास्तु और अभिषेक सम्बन्धी कार्य शुभ और सिद्ध होते हैं।

योग: विष्कुम्भ नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 1-29 बजे तक, तदुपरांत प्रीति नामक नैसर्गिक शुभ योग है। विष्कुम्भ नामक योग की प्रथम 3 घटी शुभ कार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योग : कुमारयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से प्रात: 9-08 बजे तक है। कुमार योग में मैत्री करना, शिक्षा-दीक्षा लेना-देना तथा व्रतादि शुभ कहे गए हैं।

करण: बव नामकरण दोपहर बाद 1-55 बजे तक तदन्तर बालव व कौलव आदि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज अपरा एकादशी व्रत स्मार्त व वैष्णवों का, पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि, भद्रकाली एकादशी (पंजाब में),जल क्रीड़ा एकादशी (ओडिशा में), अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, मेला डूंगरी जातर, मनाली प्रा.(हिमाचल प्रदेश)।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (दी, दू, थ, झ, ञ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं इनकी जन्मराशि मीन है। मीन राशि के स्वामी भगवान बृहस्पति है। इनका जन्म लोहपाद से है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये जातक कुछ कमजोर होते हैं। सामान्यत: ये जातक धनी, सुन्दर, विद्यावान, पराक्रमी, गौरवर्ण, साहसी, बुद्धिमान, बोलचाल की भाषा में निपुण, शास्त्रज्ञ, माता- पिता की सेवा करने वाले, वाक-पटु, परामर्शद, और धर्मपरायण होते हैं। इनका भाग्योदय 27-28 वर्ष की आयु तक हो जाता है। मीन राशि वाले जातकों को धन, प्रतिष्ठा व सम्मान मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।