29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 5 June : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification
pandit_photo.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।



ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक पांच है और भाग्यांक नो है। 9 भाग्य अंक एक और आठ के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज का दिन व्यवसाय गत कार्यों के लिए बहुत उपयुक्त रहने वाला है। साथ ही उच्च शिक्षा और अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी आज के दिन विशेष ऊर्जा मिलेगी। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग और भाषा या विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है। मीडिया, पर्यावरण और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आंशिक रूप से बेहतर दिन है। मूलांक 1, 5, 6, 7, 8 और 9 वालों के लिए आज के दिन में आर्थिक और बौद्धिक उन्नति की अपार संभावनाएं हैं। वही मूलांक 2, 3, 4 वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। भावनात्मक वार्तालाप धन और व्यवहारिकता के प्रभाव में तनावपूर्ण रह सकती है।

टैरो कार्ड मैं आज का कार्ड द सन के साथ किंग ऑफ स्वार्डस है। इसके मायने हैं कि आज आपके कार्य संपूर्ण व्यवस्था को संभालने की प्रेरणा से जुड़े हो सकते हैं। आपके आंतरिक विकास में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए सर्वजन हिताय के मंत्र पर स्थिर हो सकते हैं। आसपास के लोग आपकी उदारता और महानता को लेकर विश्वस्त हो सकते हैं। आपके मार्गदर्शन में लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। किसी गुरुजन की सहायता से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
टैरो कार्ड आपको संदेश देते हैं की दूसरों के भरोसे को चोट ना पहुंचाएं। किए गए वादे पर खरा उतरने की कोशिश करें अपनी नकारात्मकता पर काबू पाना सीखें।


सनसाइन के अनुसार आज का दिन अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने पहले लिए गए निर्णय से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करते हुए नई व्यवस्था बनाने के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी करने का दिन रहेगा। विभिन्न प्रकार की चिंताएं तनाव का कारण बन सकती है और हल निकालने के लिए कार्यस्थल पर सभी लोग एकजुट होकर प्रयत्न करते दिखाई देंगे। आज का दिन विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञ सहायता के बाद कार्यों के निष्पादन में उच्च कोटि कुशल प्रबंधन दिखाई देगा। एरीज, जैमिनी, लियो, लिब्रा और सेजीटेरियस आर्थिक दृष्टि से लाभान्वित होंगे ऐसी संभावना है।

मूनसाइन में आज के दिन छोटी-छोटी चिंताएं मन को निराशाजनक एकाकीपन से जकड़ सकती हैं। अपने विचारों को किसी एक सकारात्मक पुराने घटनाक्रम से जोड़कर मित्रों या परिवार का सहयोग या सानिध्य लेकर इस स्थिति को टालने की आवश्यकता रहेगी। किसी बात को लेकर अगर परिणाम आपकी आशा के अनुरूप नहीं भी रहते हैं तो नई तैयारी के साथ नए लक्ष्यों पर केंद्रित होने की आवश्यकता रहेगी। साथी के साथ अपने आर्थिक या शैक्षणिक लक्ष्यों पर खुलकर बातचीत करनी होगी। तभी इससे परेशानियों से बाहर आने में मदद मिलेगी।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका दाम्पत्य राशिफल?
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह थोड़ी चुनौतियों से भरा हो सकता है। भावनात्मक संबंधों पर अन्य बातों का असर पड़ सकता है। आपका साथी अगर तनाव या निराशा में हो तो उस पर और अधिक जिम्मेदारियों या पिछली गलतियों को लेकर बातचीत करना परेशानी को बढ़ाने जैसा होगा। सप्ताह के प्रथम 2 दिन आर्थिक रूप से पिछली चुनौतियों से निपटने और आगामी योजनाएं बनाने में निकलेगा। सप्ताह का मध्य भाग धार्मिक या पारिवारिक यात्राओं कि प्रबंधन में गुजर सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार में किसी वरिष्ठ के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं पर आपसी सामंजस्य सौहार्द्र और प्रेम मैं बढ़ोतरी होगी। जिससे पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में बहुत अच्छी भागीदारी रहेगी।

आपका सवाल

पूजा के समय सिर पर रुमाल रखना जरूरी क्यों है?
पूजा करते समय सर को ढककर के रखना न केवल सनातन संस्कृति में बल्कि लगभग हर संस्कृति में अनिवार्य माना गया है। इसके आध्यात्मिक कारण तो है ही वैज्ञानिक कारण भी हैं। ऐसा माना जाता है कि जब हम सर ढककर कार्य करते हैं तो एकाग्र चित्त रहते हैं। वहीं अगर आध्यात्मिक कारणों की बात करें तो सनातन संस्कृति में सर को ढककर के पूजा पाठ करना ईश्वर के प्रति सम्मान को दर्शाता है। साथ में भावनात्मक और चित् की एकाग्रता के लिए भी पूजा के समय सर को ढकना अनिवार्य माना गया है। वहीं हवन आदि क्रिया में अग्नि में से तिल जो नारियल एवं अन्य प्रकार की औषधियों में से कुछ बीज रूप में होती हैं जो अग्नि में जाने पर उछट अग्नि से बाहर आ जाते हैं ऐसी स्थिति में अन्य प्रकार की दुर्घटनाएं समस्या से बचने के लिए भी बालों को बांधकर और उन्हें ढक कर पूजा में आने का प्रावधान रखा गया है। वही बालों में ऊर्जा होती है जो आसपास की नकारात्मक या सकारात्मक उर्जा के प्रभाव में चालित होती है। ऐसे में बालों को बांधकर और ढक करके पूजा में आना इन सभी नकारात्मक तत्वों को पूजा में व्यवधान डालने से बचने के लिए भी बालों को ढक कर रखना आवश्यक माना गया है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष :- संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

वृषभ :-जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मिथुन:- संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कर्क- दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह- कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

कन्या:- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

तुला :-परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता सेआत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृश्चिक :-आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

धनु :- अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

मकर:- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कुम्भ:- अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

मीन: दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-15
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: उपार्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज मूल नक्षत्र में विवाह, व्रतबन्ध, सगाई व रोका, हलप्रवहण, जलवा तथा वधू-प्रवेश का (पंचमी में) यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं। प्रतिपदा नन्दा संज्ञक तिथि प्रात: 6-40 बजे तक, तदुपरान्त अंतरात 3-50 बजे तक द्वितीया भद्रा संज्ञक शुभ तिथि है। इसके बाद तृतीया जया संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। इस प्रकार आज द्वितीया तिथि का क्षय हुआ है। प्रतिपदा तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य तथा इसी प्रकार द्वितीया तिथि में भी सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-19 बजे तक अमृत, प्रात: 9-01 बजे से प्रात: 10-43 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 02-07 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-58 बजे से दोपहर 12-52 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज धनु राशि के चंद्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। सम्मुख चंद्रमा यात्रा में धन-लाभ कराने वाल व शुभ माना जाता है।

राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि धनु राशि में है।

नक्षत्र: मूल ‘‘तीक्ष्ण व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 01-23 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। मूल गंडान्त संज्ञक नक्षत्र भी है। मूल नक्षत्र में वन, बाग, कुआं, तालाब, कृषि, जनेऊ, विवाह, वास्तु शान्ति आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

योग: साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 8-48 बजे तक, तदुपरान्त अंतरात सूर्योदय पूर्व प्रात: 5-24 बजे तक शुभ नामक नैसर्गिक शुभ योग व इसके बाद शुक्ल नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: कुमारयोग नामक शुभ योग सूर्याेदय से प्रात: 6-40 बजे तक तथा ज्वालामुखी नामक अशुभ योग भी प्रात: 6-40 बजे तक है।

करण: कौलव नामकरण प्रात: 6-40 बजे तक, तदन्तर तैतिल गर व वणिजादिक करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज गुरु हर गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन मत से) तथा विश्व पर्यावरण दिवस है। गंडमूल रात्रि 01-23 बजे तक है।

संबंधित खबरें

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ये, यो, भ, भी, भू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि धनु है। धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक गम्भीर, परोपकारी, वाक्पटु, चतुर, लोकप्रिय, अल्प क्रोधी और कुछ वाचाल व स्वार्थी भी होते हैं। इनका भाग्योदय 27 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। धनु राशि वाले जातकों को क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिए। अनावश्यक दौड़-धूप ज्यादा रहेगी। मित्रों व बन्धु वर्ग से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।