
जयपुर . सात जन्मों के रिश्ते को हमेशा के लिए अपनी यादों में सहेज के रखने के लिए दुल्हा-दुल्हन नित नए ट्रेंड अपनाते हैं। कुछ के लिए ये बजट में होता है तो कुछ के लिए ये अफोर्डेबल नहीं होते। प्री एण्ड पोस्ट वेडिंग सूट, महाराजा स्टाइल में ग्रैंड एंट्री, प्रिंसेज अराइवल, अंडर वॉटर मैरिज सेरेमनी अब आम हो गए हैं। लेकिन इस बदलाव में कभी दुल्हन के हाथ के कंगन में बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन अब कंगन में वर-वधु की तस्वीर वाले कंगन भी ट्रेंड में हैं। होने वाली दुल्हन को दुल्हे की ओर से ये गिफ्ट दिए जा रहे हैं। वहीं शादी-ब्याह में वर-वधु को भी रिश्तेदारों और दोस्तों की ओर से इन्हें गिफ्ट करने का चलन बढ़ रहा है। जयपुर में इन दिनों इस तरह के चूड़ों की बहुत डिमांड है। लाख के काम के लिए मशहूर गुलाबीनगरी में इबनने वाले इन चूड़ों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भी मंगवाया जा रहा है।
चूड़ी व्यवसायी विनोद भगतानी ने बताया की शादियों में आए दिन नए टे्रंड देखने को मिल रहे हैं। इसी तरह चूड़ी के बाजार में भी इन फ्यूजन चूड़ों का टे्रंड हो रहा है। ये ऑर्डर पर तैयार कर जयपुर और देश के अन्य राज्यों में भी भेजे जा रहे हैं।
नाम-फोटो दोनों का ट्रेंड
इन दिनों ऐसे चूड़ों का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिस पर दुल्हा-दुल्हन का नाम लिखा हो। नाम के साथ ही अब इसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन की फोटो भी लगाई जा रही है। साथ ही यह चूड़ा दूल्हे की ओर से दुल्हन को शादी के दिन वरमाला के साथ पहनाने का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
लागत कम, बजट में फिट
लाख में बनने वाले इन चूड़ों को अमेरिकन डायमंड स्टोन से तैयार किया जा रहा है। केवल नाम वाला छोटा चूड़ा ४०० रुपए में, बड़ा चूड़ा ७०० रुपए में उपलब्ध है। वहीं दुल्हा-दुल्हन के फोटो वाला चूड़ा ११०० रुपए में मिल रहा है।
जयपुरी चूड़े की डिमांड ज्यादा
इन नए फ्यूजन चूड़ों को बनाने वाले कारीगर केवल जयपुर में ही हैं। इसलिए इन चूड़ों की देशभर में सप्लाई भी जयपुर से ही ज्यादा होती है। यूं तो यूपी के फिरोज़ाबाद, मध्य प्रदेश , पंजाब और दिल्ली में भी ब्रास के चूड़े बन रहे हैं लेकिन जयपुर में बने इन फोटो वाले चूड़ों की डिमांड ज्यादा है।
Published on:
01 May 2018 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
