
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 9 है। जो एक और आठ के सहयोग से बना है। वहीं आज का भाग्य अंक 4 है जो डबल दो के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जबरदस्त प्रबंधकीय दक्षता साहस परिश्रम के साथ उच्च स्तरीय अग्रेशन भी मौजूद है लेकिन आज के दिन में अगर मन निराशा की ओर गया तो निराशा जनित तनाव भी प्रचुर मात्रा में मौजूद है। आज के दिन की सकारात्मक ऊर्जा को बहुत संयमित और धैर्य के साथ संभालने की आवश्यकता है। समूह में किए गए कार्य सफल होने की ज्यादा संभावना लिए हुए हैं कहीं कोई अगर एकाकी तनावग्रस्त या निराशा में है तो उन्हें मेन स्ट्रीम में लाकर उत्साह और आनंद से जोड़ना लाभकारी रहेगा। अन्यथा यह तनाव आज द्विगुणित हो सकता है। मूलांक 1, 8, 6, 2, 4 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। सकारात्मक कार्य करने पर सभी के लिए दिन बेहतर बनाया जा सकता है।
टैरो कार्ड के अनुसार आज के दिन का कार्ड द टॉवर के साथ थ्री आफ पेंटाकल्स है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में बहुत तेजी से कुछ परिवर्तन होने की संभावना रहेगी। आपके धन और प्रभाव को चुनौती देने वाले लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपनी प्रतिभा से उनका मुकाबला करेंगे और उन्हें सही जवाब दे पाएंगे। साथ में आने वाले परिवर्तनों को आप को सकारात्मक लेने की आवश्यकता रहेगी। टैरो कार्ड आज आपको संदेश देते हैं की सभी तरह की सूचनाओं और आशंकाओं के बीच आपको सकारात्मक बर्ताव करना होगा।
सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज थोड़ी नकारात्मकता व्याप्त रह सकती है। हो सकता है कोई ऐसी सूचना आप सभी के बीच हो जो आप के किसी साथी कर्मी द्वारा किए गए किसी कार्य से जनित समस्या से जुड़ी हो। ऐसे में उच्च अधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं। यही वह अवसर है जब आप अपनी प्रतिभा से कार्यस्थल के तनाव को अगर दूर करते हैं तो आने वाले समय में इसका लाभ उठा पाएंगे। आपसी समन्वय एकता और सामूहिक शक्ति से समस्याओं के समाधान निकलेंगे।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन आपसी संबंधों के लिए थोड़ी सी सावधानी बरतने का रहेगा। संवाद और धन के पूर्व लेनदेन से जुड़े विवाद उभर कर सामने आ सकते हैं। एक दूसरे के प्रति संबंधों की गहराई और जुड़ाव से ही संबंधों का स्थायित्व बना रहेगा। नए संबंधों को तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका रिश्ते संबंधो का राशिफल?
रिशते संबंधों के राशिफल के अनुसार आने वाले सप्ताह महत्वपूर्ण बदलाव वाला हो सकता है। नए लोग नए प्रस्तावों के साथ जिंदगी में शामिल होने की संभावना है। हैं पारिवारिक जीवन में दूसरों का प्रभाव जीवन पर कुछ इस तरह आ सकता है जिसमें तनावपूर्ण स्थितियों के साथ व्यवस्थाओं को संभालना थोड़ा कठिन रहेगा। सप्ताह के प्रथम 2 दिन आशंकाओं के साथ गुजरने की संभावना है। सप्ताह का मध्य भाग व्यवस्थाओं को संभालने में जाने की संभावना है। यात्रा या धार्मिक आयोजन और मांगलिक कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सभी के साथ मिलकर पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार जनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है।
वृषभ: माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
मिथुन: बड़े भाइयों के साथ मेलजुल बनेगा। कर्मचारियों से उचित सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। अध्ययन के लिए विदेश जाने के लिए बन रहे हैं।
कर्क: खानपान का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी विशेष अधिकारी से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।
सिंह: अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आस-पड़ोसियों की मदद करना होगी। नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे किसी महापुरुष के दर्शन संभव है धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
कन्या: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें आपसी संबंधों में पटुता पड़ेगी स्वयं को अकेला महसूस करेंगे परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी नौकरी में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति होगी।
तुला: निजी जीवन में किसी के प्रति आपके मन में चल रहे शक के कारण विवाद संभव है। कृषि से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। न्यायालय में चल रहे हैं प्रकरणों में नया मोड़ आ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सावधान रहें।
वृश्चिक: नौकरी मैं मनचाही पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था समय पर होने से कार्य पूरे होंगे। पूर्व में के निवेश से लाभ होगा।
धनु: झूठ बोलने से बचें। दिखावे के चक्कर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की सहायता से और उसके कार्य पूरे होंगे। मनमाने तरीके से कार्य करने से बचें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर: क्या करें क्या ना करें इसी पशोपेश में रहेंगे जो जरूरी कार्य है वह लंबित रहेंगे और नए नए कार्य सामने आते जाएंगे आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी भवन निर्माण में विलंब होगा
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से गंभीर स्थिति का निर्माण होगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विवाह योग यात्रियों के लिए समय श्रेष्ठ है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
मीन: केरियर में आ रहा है अवरोध। मानसिक तनाव उत्पन्न करेंगे। निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी अधिकारी से अनबन संभव है।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-28
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण
श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 7-20 से दोपहर 12-28 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद 02-10 से अपराह्न 03-53 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-00 बजे से दोपहर 12-55 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
तिथि: अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 10-07 तक, तदन्तर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जायेगी। अमावस्या व शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए है। प्रतिपदा शुक्ल पक्ष में देवीकार्य व नवरात्रादि शुभ कहे गए हैं। अमावस्या में अग्निहोत्र, महादान, पितृकार्य व यज्ञादि कार्य कथित हैं।
नक्षत्र: मृगशिर ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सायं 06-06 तक, तदुपरान्त आद्र्रा ‘‘तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। मृगशिर नक्षत्र में यदि तिथ्यादि शुभ व ग्राह्य हो तो विवाह, यज्ञोपवीत, यात्रा, देवप्रतिष्ठा, वास्तु और कृषि सम्बन्धी कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
योग: गण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 12-59 तक, तदन्तर वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण: नाग नामकरण प्रात: 10-07 तक, तदुपरान्त किस्तुघ्न नामकरण है।
व्रतोत्सव: आज देवकार्य अमावस्या, आषाढ़ी अमावस्या तथा फादर्स डे है।
चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मिथुन राशि में है।
दिशाशूल: रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज मिथुन राशि के चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा लाभदायक व शुभ माना जाता है।
राहुकाल (मध्यममान से): सायं 4-30 बजे से सायं 6-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
सोमवार- 19, जून: चन्द्र दर्शन 15 मु., उत्तर शृंगोन्ननत, गुप्त नवरात्र प्रारम्भ, मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल)।
मंगलवार-20, जून: रथ यात्रा उत्सव, मेला आषाढ़ी दशहरा, श्री जगदीश रथयात्रा, जगन्नाथपुरी (उड़ी.) जिलहिज मु.मास 12वां प्रारम्भ।
बुधवार-21, जून: सूर्य सायन कर्क में रात्रि 08-28 से, अन्तराष्ट्रीय योग दिवस, सूर्य दक्षिणायन प्रारम्भ, वर्षा ऋतु प्रारम्भ तथा गण्डमूल प्र्रारम्भ रात्रि 01-21 से।गुरुवार- 22, जून: सूर्य आद्र्रा में प्रवेश सायं 05-49 से, विनायक चतुर्थी राष्ट्रीय आषाढ़ मास प्रा.।
शुक्रवार- 23, जून: स्कन्ध पंचमी, द्वारकाधीश पाटोत्सव कांकरोली (राज.) सांई टेऊंराम जयन्ती (सिन्धी समाज), श्री वल्लभाचार्य बैकुण्ठवास, हेरा पंचमी (उड़ी) तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि।शनिवार-24, जून: कुमार षष्ठी व्रत, कसुम्बा षष्ठी, कर्दम षष्ठी (बंगाल) श्री महावीर स्वामी गर्भ कल्याणक (जैन) तथा गण्डमूल प्रात: 07-18 तक।
रविवार-25, जून: विवस्त सप्तमी, सूर्य पूजा, भानु सप्तमी तथा व्यतिपात पुण्यं।
शुभ कार्यारम्भ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं।
सोमवार-19, जून: व्रत बन्ध, अक्षरारम्भ व विद्यारम्भ आद्र्रा नक्षत्र में।
मंगलवार-20, जून: व्रत बन्ध, मुण्डन, आठवां पूजन, सीमन्तोन्नयन व हलप्रवहण आदि के पुनर्वसु नक्षत्र में।
बुधवार-21, जून: देव-प्रतिष्ठा व्रत बन्ध, गृह-प्रवेश, विपणि-व्यापारारम्भ, विद्यारम्भ, मुण्डन, कूपारम्भ, कर्ण-वेध, हलप्रवहण, अक्षरारम्भ, विद्यारम्भ, राजसेवा प्रारम्भ, मशीन-कल कारखाना प्रारम्भ, जलवा, अन्नप्राशन, नामकरण व वधू-प्रवेश आदि के पुष्य नक्षत्र में।
गुरुवार-22, जून: विवाह मघा में।
शुक्रवार-23, जून: विवाह, सगाई-रोका, गृह-प्रवेश, कूपारम्भ व हलप्रवहण आदि के मघा नक्षत्र में।
शनिवार-24, जून: सगाई व रोका, विवाह दोष युक्त (लग्ना भाव) व गृह-प्रवेश के मघा नक्षत्र में।
रविवार-25, जून: विवाह अशुद्ध (व्यतिपात व भद्रा दोष युक्त) व प्रसूति स्नान के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में।
वारकृत्य कार्य: रविवार को सामान्य से राज्याभिषेक, उत्सव, गाना-बजाना, वायु यात्रा, नौकरी, गाय, बैल आदि पशु क्रय-विक्रय, अग्नि सम्बन्धी कार्य, शिक्षा, दीक्षा, लेना-देना, औषध व जड़ी-बूटी का संग्रह करना तथा उनका प्रयोग, धातु, सोना-ताम्बा, ऊन-काष्ठ सम्बन्धी कार्य तथा यज्ञादि मन्त्रोपदेश आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चे (क, कि, कू, घ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। सायं 06-06 बजे तक, जन्मे जातकों का जन्म स्वर्णपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक विद्वान होते हुए भी कुछ चंचल प्रकृति के होते हैं। प्रियजनों के अनादर से खुश रहने वाले थोड़े अ
Published on:
17 Jun 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
