13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kotputali : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्ट्रीट वेंडर्स व मॉल्स की दुकानों पर चला निरीक्षण अभियान

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में चलाए जा रहे पांच दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में खाद्य निरीक्षणों की श्रृंखला जारी रही। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा कोटपूतली व बहरोड़ क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया।

1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 07, 2025

- 35 किलो दूषित खराब नमकीन मौके पर की नष्ट - नमकीन, रसगुल्ला, घी समेत 12 सैंपल लिए , जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला

- फूड टेस्टिंग लैब से मिलेगी त्वरित रिपोर्ट, आमजन भी करवा सकेंगे जांच

जयपुर। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में चलाए जा रहे पांच दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में खाद्य निरीक्षणों की श्रृंखला जारी रही। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा कोटपूतली व बहरोड़ क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया।

कोटपूतली से नौ व बहरोड से लिए तीन नमूने

कोटपूतली में स्ट्रीट वेंडर्स व मॉल्स की दुकानों जिसमें माथुर चाट भंडार, बर्गर चाइना टाउन, सुरेश चाट भंडार, श्री गोपीनाथ नमकीन भंडार से समोसे, कचौरी, रसगुल्ला, घी, नमक आदि के कुल 09 नमूने लिए गए। वहीं बहरोड़ में पुराना बस स्टैंड स्थित चिरंजी मिष्ठान भंडार, बाबू मिष्ठान भंडार एवं गुप्ता कैटर्स से कलाकंद के 03 नमूने जांच के लिए एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए।

मौके पर नष्ट की दूषित व पुरानी नमकीन

निरीक्षण के दौरान श्री गोपीनाथ नमकीन भंडार में 35 किलो दूषित व पुरानी नमकीन पाई गई जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। अधिकारियों ने सभी खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढंककर रखने, ढक्कन वाले डस्टबिन का उपयोग करने तथा फूड लाइसेंस प्रमाणपत्र ठेले पर चस्पा करने के निर्देश दिए।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सुविधा उपलब्ध

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हर व्यापारी की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य को साकार करने हेतु जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सुविधा भी उपलब्ध है जहां आमजन अपने खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जांच करवा सकते हैं और रिपोर्ट भी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।