1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Kotputli Borewell Rescue Operation : हे भगवान! अब तो सुन लो मां की करुण पुकार, वीडियो में देखें जान हथेली पर रखकर रेस्क्यू में लगी टीम
Play video

Kotputli Borewell Rescue Operation : हे भगवान! अब तो सुन लो मां की करुण पुकार, वीडियो में देखें जान हथेली पर रखकर रेस्क्यू में लगी टीम

चेतना को निकालने के लिए यह अभियान राज्य में सबसे लंबे बचाव अभियानों में से एक बताया जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Updated: 1 Jan 2025, 11:27 AM IST

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरुंड थाना अंतर्गत बडियाली ढाणी में सिर्फ मशीनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। कोटपूतली में बोरवेल में फंसी चेतना को आज 9 दिन हो चुके हैं। प्रशासन की लंबी—चौड़ी फौज मौके पर मौजूद है। इसके बाद भी तीन साल की मासूम को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।

कभी बारिश का खलल तो कभी तकनीकी बाधा से अब तो ग्रामीणों का सब्र टूटने लगा है। सुबह होते ही घरवालों को उम्मीद जगती है कि आज बेटी का चेहरा देख पाएंगे, दिनभर इंतजार के बाद रात होते ही आंसुओं की चक्षुधारा बहने लगती है। बच्ची की मां धोली देवी कभी भगवान तो कभी अधिकारियों के सामने गुहार लगा—लगाकर थक चुकी है कि मेरी बच्ची को बाहर निकाल दो। पिता का हौसला भी अब टूटने लगा है।

इधर, रेस्क्यू टीम जान दांव पर लगाकर हर कोशिश में जुटी है। कलक्टर कल्पना अग्रवाल का कहना है कि चट्टान की तरह ठोस परत है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें समानांतर सुरंग खोदने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बच्ची तक पहुंचने के लिए खुदाई जारी है।