
police demo pic
जयपुर
जयपुर शहर के भीड़ भरे इलाके में दिन दहाड़े मकान में चोरी की वारदात हो गई वह भी ताले तोड़कर...। भीड़ भरा यह इलाका जयसिंहपुरा खोर में स्थित है। मकान के ताले तोड़कर चोरों ने घर से पूरा सोना और चांदी निकाल लिया। तीन लाश रुपए कैश भी ले गए। यह पैसा एक दिन पहले ही बैंक से निकाला गया था। इस घटना के बाद अब पुलिस को सूचना दी गई है।
पुलिस हर संभव तरीके से जांच पड़ताल कर रही है। परिवार के मुखिया चौथूराम बुनकर ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बुनकर परिवार जयसिंहपुरा खोर के नजदीक तेजाजी का मंदिर के पास रहता है। दो दिन पहले परिवार के लोग शाम करीब पांच बजे सगाई म जाने के लिए घर से निकले थे। रात नौ बजे सगाई से वापस घर लौटे। देखा तो ताले टूटे पडे हैं।
चोरों ने चौथूराम की पत्नी करीब आधा किलो चांदी की कनकथी , सोने का हार, सोने का जोल्या, चांदी के अन्य जेवर, बड़ी बहू की एक पाव की चांदी की पायजेब, सोने का हार, मंगलसूत्र और अन्य सोने चांदी के जेवर, छोटी बहू की पाव भर की पायजेब, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां और अन्य जेवर चोरी कर लिए। उसके बाद चौथूराम के बेटे के कमरे में अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपए भी कैश चोरी कर लिए। ये रुपए कुछ दिन पहले ही बैंक से निकाले गए थे और पारिवारिक काम में लिए जाने थे। करीब छह से सात लाख रुपए के जेवर के साथ ही तीन लाख रुपए कैश चोरी के बाद से परिवार सदमें में है।
Published on:
23 Jan 2023 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
