4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मी मंदिर तिराहा: ट्रैफिक पुलिस ने खोला कट, दोनों ओर से आ रहे वाहन, हादसे का खतरा

जयपुर. लक्ष्मी मंदिर तिराहे को ट्रैफिक लाइट मुक्त करने का दावा हवा हवाई होता दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने तिराहे को प्रयोगशाला बना दिया और एक के बाद एक प्रयोग किए जा रहे हैं। अंडरपास बनने के बाद 22 सितम्बर को इस तिराहे को ट्रैफिक लाइट मुक्त कर दिया गया, लेकिन अब तक यहां पर गफलत का दौर खत्म नहीं हुआ है।

2 min read
Google source verification
lakshmi-mandir-tiraha.jpg

Lakshmi Mandir Tiraha: Traffic police opens cut, but accident risk remains

जयपुर. लक्ष्मी मंदिर तिराहे को ट्रैफिक लाइट मुक्त करने का दावा हवा हवाई होता दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने तिराहे को प्रयोगशाला बना दिया और एक के बाद एक प्रयोग किए जा रहे हैं। अंडरपास बनने के बाद 22 सितम्बर को इस तिराहे को ट्रैफिक लाइट मुक्त कर दिया गया, लेकिन अब तक यहां पर गफलत का दौर खत्म नहीं हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने प्रयोग के तौर पर तिराहे पर जो रास्ता खोला है, वहां से वाहनों की आवाजाही हो रही है। दरअसल, लोकार्पण के 44 दिन बीत जाने के बाद अब तक यह तय नहीं हो पाया कि वाहनों को किस तरह निकाला जाएगा। इस प्रयोग में शहरवासी चकरघिन्नी बने हुए हैं।

ट्रैफिक पुलिस बता रही ये कारण: तिराहे का कट बंद होने से सहकार मार्ग जाने वाले वाहनों को टोंक पुलिया के नीचे जाना पड़ता है। वहां गेट बंद होने की स्थिति में वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में वहां जाम लग जाता है।

सड़क पर हो गया कब्जा

81.25 करोड़ रुपए जेडीए ने इस प्रोजेक्ट को बनाने में खर्च किए। लेकिन, जैसे ही सहकार मार्ग से अंडरपास की ओर घूमेंगे तो मुख्य सड़क पर ही ठेले वालों ने कब्जा कर लिया। इनकी वजह से वाहन चालक भी खड़े होने लगे। ऐसे में ट्रैफिक के लिए कम रास्ता बचता है। सहकार मार्ग से टोंक रोड को जोड़ने वाली सड़क पर भी ठेले वालों का कब्जा हो गया है। जबकि, निर्माण कार्य के दौरान इनको जेडीए ने हटाया था।

ऐसे हो रही गड़बड़
कट से रामबाग की ओर से आने वाला ट्रैफिक यहीं से घूमने लगा। इसके अलावा टोंक पुलिया से आकर गांधी नगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन भी इसी कट से जा रहे हैं। कई बार तो वाहन आमने-सामने हो जाते हैं।

टोंक फाटक से पुलिया के नीचे वाहन न जाएं, इसकी अब तक पुलिस व्यवस्था नहीं कर पाई है।

बजाज नगर की ओर से आने वाले वाहन सांगानेर की ओर जाने के लिए चक्कर बचाने के लिए रॉन्ग साइड आकर पुलिया पर चढ़ रहे हैं।

फाटक बंद होने पर लगता जाम

पुलिया के नीचे अतिक्रमण है। उसे अब तक जेडीए ने हटाया नहीं है। ऐसे में फाटक बंद होने की स्थिति में वहां जाम लग जाता है। एक दो बार एम्बुलेंस भी फंस गई थी। अस्थायी तौर पर वाहनों को तिराहे से निकाला जा रहा है। जैसे ही पुलिया के नीचे राह सुगम होगी। इसे बंद करवा देंगे।

-राजेंद्र सिंह सिसोदिया, अति.पुलिस उपायुक्त, दक्षिण