14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनका बनाया सर्च इंजन पूरी दुनिया में छा गया

ये अपने प्राइमरी स्कूल के पहले ऐसे बच्चे थे, जिन्होंने वर्ड प्रोसेसर से एक कार्य को पूरा किया था। यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि गूगल के सीईओ को-फाउंडर लैरी पेज है।

2 min read
Google source verification
इनका बनाया सर्च इंजन पूरी दुनिया में छा गया

इनका बनाया सर्च इंजन पूरी दुनिया में छा गया

इनका जन्म अमरीका के मिशिगन राज्य में हुआ था। इनके माता-पिता दोनों ही कंप्यूटर के विशेषज्ञ थे। माता-पिता को कंप्यूटर पर काम करते देख उन्हें भी यह जानने की उत्सुकता हुई कि यह मशीन किस तरह से काम करती है। इस तरह बचपन में ही उन्हें कंप्यूटर से लगाव हो गया था। छोटी उम्र में ही बड़े भाई की मदद से उन्होंने घर की चीजों को खोलना सीख लिया था। अब इन्हें इस काम में बड़ा मजा आने लगा और वे जानने की कोशिश करते कि घरेलू उपकरण किस तरह से काम कर रहे हैं। मां से उन्होंने कंप्यूटर पर प्रोग्रामिंग करना सीखा। ये अपने प्राइमरी स्कूल के पहले ऐसे बच्चे थे, जिन्होंने वर्ड प्रोसेसर से एक कार्य को पूरा किया था। ईस्ट लेंसिंग हाई स्कूल से इन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। मिशिगन विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस डिग्री ली। इसके बाद स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। यहां उनकी मुलाकात सर्गी ब्रिन से हुई। इस तरह यह ब्रिन के साथ जुडक़र वर्ड वाइड वेब की लिंक संरचना पर पीएचडी करने लगे।
शुरू की अपनी कंपनी
सर्च इंजन की लोकप्रियता को देखते हुए इन्होंने सर्गी के साथ मिलकर अपने दोस्तों, परिवार और निवेशकों से करीब 10 लाख डॉलर का कर्ज लेकर एक कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि गूगल के सीईओ को-फाउंडर लैरी पेज है। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन, दोनों अक्सर ही ‘गूगल गाइज’ के नाम से जाने जाते हैं। वर्ष 2004 में गूगल को शेयर मार्केट में उतारने के बाद लैरी पेज और सर्गी ब्रिन अरबपति बन गए। 2004 में ही गूगल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट लॉन्च की और गूगल डेस्कटॉप खोज शुरू की। इसके बाद 2005 में गूगल मैप, ब्लोगर मोबाइल, गूगल रीडर को रिलीज किया। इतना ही नहीं वर्ष 2006 में गूगल ने यूट्यूब को खरीद लिया और जीमेल पर चैट फीचर पेश किया गया। 2007 में गूगल ने चाइनीज मोबाइल और सेल्सफॉर्स डॉट कॉम के साथ पार्टनरशिप की। इसके बाद गूगल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती गई। वर्ष 2013 में गूगल पर प्रतिदिन 590 अरब जानकारी सर्च की गई और गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन गया। कंप्यूटर जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लैरी पेज को अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग