4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में देर रात हुआ दिल दहला देने वाला हादसा – कार सवार के आर-पार हुआ सरिया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jul 16, 2018

जयपुर

वैशालीनगर थाना इलाके में अजमेर रोड पर रविवार रात करीब 11.30 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इसमें कार सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवकों के शरीर में डिवाइडर पर लगे लोहे के सरिए घुस गए। एक घायल को तो पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया, लेकिन दूसरा युवक इस तरह फंसा हुआ था कि सरिए काटने के लिए पुलिस कटर का इंतजाम करने में जुटी रही।

दोनों युवकों की हालत गंभीर
हादसे को देख रोड को बंद कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि नशे में धुत्त दो युवक तेज रफ्तार कार में सवार थे। अनियंत्रित होने के बाद कार पुरानी चुंगी के पास डिवाइडर में लगे सरियों में घुस गई। इससे सरिए कार में सवार युवकों के आर-पार निकल गए। दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग