
जयपुर के जी-क्लब पर फायरिंग की साजिश बीकानेर स्थित बाल सुधार गृह में रची गई थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि 15 वर्षीय शूटर ने 10 जनवरी को बीकानेर में भी एक कार सवार पर फायर किए थे। बीकानेर पुलिस ने 11 जनवरी को उसे निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया। बाल सुधार गृह में वांटेड रितिक बॉक्सर के संपर्क में रहने वाले लॉरेंस गैंग के गुर्गे पहले से निरुद्ध थे।
उन्होंने 15 वर्षीय शूटर को भी गैंग में शामिल कर लिया। रितिक के कहने पर वहीं 15 वर्षीय शूटर को जयपुर में जी-क्लब पर फायरिंग के लिए तैयार किया। उसे बदले में मोटी रकम देना का वादा किया। इस खुलासे के बाद पुलिस बीकानेर बाल सुधार गृह में बंद बाल अपचारी से भी पूछताछ करेगी। 15 वर्षीय शूटर 25 जनवरी को बाल सुधार गृह से बाहर आया और 27 जनवरी को जयपुर पहुंचकर 28 जनवरी को ऋषभ के साथ जी-क्लब पर फायरिंग की।
स्थानीय मदद नहीं मिली तो बीकानेर से बाइक से आए
रितिक बॉक्सर ने लॉरेंस गैंग के जयपुर निवासी गुर्गों से बीकानेर व उत्तर प्रदेश से आने वाले शूटरों की मदद करने के लिए कहा। लेकिन स्थानीय बदमाशों ने फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया, तब बीकानेर से दोनों शूटर अपनी ही बाइक से जयपुर पहुंचे थे।
वांटेड रोहित गोदारा के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज
पुलिस ने बताया कि लॉरेंस गैंग के गुर्गे बीकानेर निवासी वांटेड रोहित गोदारा के खिलाफ बीकानेर, चूरू, जयपुर व सीकर में 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अधिकांश प्रकरण बीकानेर में दर्ज हैं। रितिक के खिलाफ 9 प्रकरण दर्ज हैं। गैंग के दिल्ली निवासी सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Published on:
01 Feb 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
