
Lawrence Bishoni
जयपुर। सलमान खान की जान को फिर से खतरा है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई जेल में बैठा बैठा ही सलमान की हत्या की साजिश रच रहा है। हाल में ही उसने एक नेशनल मीडिया को इंटरव्यू दिया है और इस दौरान कहा कि अगर सलमान खान ने विश्नोई समाज से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगी तो उसकी खैर नहीं है। अपमान नहीं भूले हैं हम, सलमान ने जोधपुर में आकर जो किया था उसके लिए उसे माफी मांगनी ही होगी। लॉरेंस दो बार सलमान खान की हत्या की साजिश रच चुका है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ तो सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया और कुछ महीने पहले सरकार ने उन्हें लाइसेंस इश्यू भी कर दिया।
दरअसल जेल से लॉरेंस ने एक मीडिया हाउस को अपना इंटरव्यू दिया है। पीले रंग की टीशर्ट पहने लॉरेंस ने कई सवालों के जवाब दिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में खुद का या अपने गुर्गें का हाथ नहीं बताया। उसने कहा कि गोल्डी ने मूसेवाला को मरवाया और इल्जाम मेरे उपर आया। उसने कहा कि उसने बहुत से अपराध किए ही नहीं लेकिन जेल में बंद होने के कारण सभी के इल्जाम उस पर लगाए जा रहे हैं। लॉरेंस ने कहा कि वह आतंकी नहीं है और न ही किसी संगठन से जुड़ा हुआ है। उसे बदनाम किया जा रहा है।
सलमान खान के मामले में लॉरेंस ने कहा कि जब तक सलमान खान विश्नोई समाज के पास जाकर माफी नहीं मांगेगा तब तक उसकी जान का खतरा मंडराता रहेगा। जैसे ही दांव लगेगा हम बदला लेंगे। लॉरेंस ने पहले भी दो बार सलमान को मारने की कोशिश की है। कुछ महीने पहले भी ऐसी कोशिश हुई थी। उसके बाद सलमान ने मुंबई सरकार से गन लाईसेंस मांगा था। जरुरी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुछ महीने पहले सलमान को लाइसेंस इश्यू कर दिया गया।
अब सबसे बड़ी बात ये है कि लॉरेंस ने कौनी सी जेल से ये इंटरव्यू दिया है इसका खुलासा नहीं हो सका है। पिछले एक साल के दौरान वह पंजाब , दिल्ली की तिहाड़ और राजस्थान की जेलों में रहा है। लेकिन तीनों की राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने जेलों का वीडियो होने से इंकार कर दिया है।
Published on:
15 Mar 2023 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
