6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना ओटीपी दिया विकल्प पत्र भरने का लिंक, विभाग ने कहा, टेस्टिंग के लिए था

- अभ्यर्थियों को मैसेज पर भेजा जाएगा लिंक

less than 1 minute read
Google source verification
बिना ओटीपी दिया विकल्प पत्र भरने का लिंक, विभाग ने कहा, टेस्टिंग के लिए था

बिना ओटीपी दिया विकल्प पत्र भरने का लिंक, विभाग ने कहा, टेस्टिंग के लिए था

जयपुर. शिक्षा विभाग में बुधवार से शुरू हुई एलडीसी भर्ती के लगभग 6 हजार अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में विकल्प पत्र भरते समय चूक सामने आई। अभ्यर्थियों को बिना ओटीपी डाले महज रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगइन करने का ऑप्शन दे दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि रोल नंबर और जन्मतिथि पब्लिक डोमेन में होने से प्राइवेसी का खतरा है। कोई भी किसी का भी डीटेल डालकर लॉगइन कर सकता था। इसके लिए ओटीपी दिया जाना चाहिए। हालांकि विभाग का कहना है कि यह सिर्फ टेस्टिंग लिंक था, जिसे किसी ने वायरल कर दिया। फिर शाम तक इसे हटा लिया गया। जल्द ही अभ्यर्थियों के मोबाइल पर नया लिंक डाल दिया जाएगा। जिसमें ओटीपी से ही लॉगइन हो सकेगा। अभ्यर्थियों को विकल्प पत्र भरने के लिए १२ जून तक का समय दिया गया है।

बदल गए नंबर

कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर बदल गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग द्वारा भेजी जाने वाली सूचना और ओटीपी के लिए उनके मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प दिया जाना चाहिए। पीटीआई की काउंसलिंग में मेल करके मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन दिया था। इस तरह शिक्षा विभाग भी ऑप्शन दे।

'यह सिर्फ टेस्टिंग लिंक था, जिसे किसी ने वायरल कर दिया। अभ्यर्थियों को ओटीपी के साथ ही विकल्प पत्र भरवाएंगे। उन्हें लिंक मैसेज करेंगे। मोबाइल नंबर बदलने के लिए मेल करने का ऑप्शन देंगे।'

सौरभ स्वामी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय