16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार छोड़कर प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां, लिवइन में रही…. फिर हत्या कर फरार हो गया प्रेमी

फिर लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसे मारकर फंदे से लटका दिया गया था।  

less than 1 minute read
Google source verification
liv_in_murder_photo_2023-06-29_14-46-46.jpg

pic


जयपुर
लिव इन में रहने वाली एक युवती की हत्या कर दी गई। उसके पिता और भाई उसे असम, दिल्ली और जयपुर में तलाश करत रहे लेकिन बेटी के बारे में पता नहीं चल सका। जब पता चला तब तक उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने अब चित्रकूट थाने में केस दर्ज कराया गया है। प्रेमी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चित्रकूट थाना प्रभारी गुजंन सोनी ने बताया कि सिताई कूच बिहार निवासी कान्दुरा बर्मन ने उनकी बेटी प्रेमिला की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बिहार पुलिस की ओर से काटी गई जीरो नंबर एफआईआर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 22 अप्रैल को चित्रकूट इलाके में हैगिंग का केस आया था। प्रेमिला नाम की महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस प्रथदृष्टया जांच में सुसाइड होना सामने आया था।

पुलिस ने मौका - मुआवना कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। हत्या की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका प्रमिला के भाई विधन बर्मन का कहना है कि आरोपी परमेश्वर बर्मन ने बहन की हत्या की है। उसने ही बहन को अपने साथ झूठे वादे कर रखा और असम से भगा ले गया। बच्चों से भी नहीं मिलने दिया। उसके बाद उसे कभी दिल्ली तो कभी जयपुर में रखा और फिर जयपुर में उसकी हत्या कर दी। हत्या कर मामले को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की, फिर लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसे मारकर फंदे से लटका दिया गया था।