7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्याख्याता भर्ती परीक्षा आज से शुरू

13 जनवरी तक चलेगी परीक्षा, तीन ग्रुप में होगी परीक्षा, बाहर से आए अभ्यर्थी परेशान नजर आए

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jan 03, 2020

Lecturer recruitment exam starts today

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से व्याख्याता भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई। 5 हजार पदों के लिए यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलेंगी। इसके लिए सात संभाग जिला मुख्यालयों पर 580 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक परीक्षा केन्द्र 222 जयपुर में बनाए गए हैं। अजमेर में 53, भरतपुर में 52, बीकानेर में 64, जोधपुर में 64, कोटा में 59 और उदयपुर में 66 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पहले दिन आज सुबह की पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। दूसरी पारी में हिंदी का पेपर होगा।

पहली बार इस परीक्षा के केन्द्र दूसरे संभाग में आए हैं। करीब 300 से 400 किलोमीटर दूर परीक्षा केन्द्र आने से परीक्षार्थी परेशान हैं। सुबह और शाम की पारी में भी परीक्षा केन्द्र अलग—अलग होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। बाहर से आने वाले अभ्यर्थी काफी परेशान नजर आए, बहुत से परीक्षार्थी तो सुबह 6 बजे ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। जिन स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, वहां 13 जनवरी तक विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। परीक्षा दोनों पारियों में होगी। ग्रुप ए की परीक्षा में करीब 2 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। ग्रुप बी की परीक्षा में 1 लाख 90 हजार 400 अभ्यर्थी और ग्रुप सी की परीक्षा में 2 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

ग्रुप ए की परीक्षा आज से शुरू हुई जो 4 जनवरी तक चलेगी। आज पहली पारी में सामान्य ज्ञान के पेपर में जयपुर जिले में 85 हजार 296 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हिंदी का पेपर होगा। इसमें 64 हजार 584 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं।
चार जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत विषय का और दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक राजस्थानी का पेपर होगा।

ग्रुप बी की परीक्षा 6 से 8 जनवरी तक होगी। पहले दिन 6 जनवरी 2020 को सुबह 9 से 10:30 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। इसी दिन दोपहर दूसरी पारी में राजनीति विज्ञान का पेपर होगा। सात जनवरी 2020 को पहली पारी में भूगोल और म्यूजिक का पेपर होगा, दूसरी पारी में बायोलॉजी का पेपर होगा। आठ जनवरी को पहली पारी में अर्थशास्त्र का तथा दूसरी पारी में लोक प्रशासन और फिजिक्स का पेपर होगा।
ग्रुप सी की परीक्षा 9 से 13 जनवरी तक होगी। नौ जनवरी को पहली पारी में जीके का पेपर और दूसरी पारी में इतिहास का पेपर होगा। 10 जनवरी को पहली पारी में अंग्रेजी का पेपर होगा, दूसरी पारी में कॉमर्स और एग्रीकल्चर के पेपर होंगे। 11 जनवरी को सुबह केमिस्ट्री का पेपर होगा और दूसरी पारी में सोशियोलॉजी का पेपर होगा। 12 जनवरी को पहली पारी में गणित और दूसरी में होम साइंस का पेपर होगा। 13 जनवरी को पहली पारी में पंजाबी और दूसरी पारी में ड्राइंग का पेपर होगा। कई परीक्षार्थी तो ऐसे हैं, जिनकी परीक्षा में एक से दो दिन का गैप है।