
'लीमर' के लिए जीना हो रहा दूभर!'
मेडागास्कर के लिए लीमर का वही महत्व है जो चीन के लिए पांडा का हैं लेकिन पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करने वाले इस जीव का अस्तित्व अब खतरे में है। यह भी अंदेशा है कि आज से 10-20 वर्ष बाद यह जीव सिर्फ किताबों का हिस्सा बन कर रह जाएगा।
विनाश के कगार पर
वृक्षों की शाखाओं पर झूलने वाली यह लंबी पूछ वाली लुभावनी प्राइमेट प्रजाति आमतौर पर केवल मेडागास्कर में पाई जाती है, जहां वर्षावनों के विनाश, अनियमित कृषि, लॉगिंग और खनन ने इनके अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। रेस्टोरेंट के भोजन का हिस्सा बनाने के लिए इनका शिकार और पालतू बनाने के लिए इन्हें पकड़े जाना भी इनकी आबादी पर खतरा है।
बचाने की जरूरत
हाल में इंटरनेशनल यूनियन फोर कन्सर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि स्तनपाइयों और कशेरुकी प्रजातियों के किसी भी बड़े समूह की तुलना में लीमर के लिए यह खतरे का उच्चतम प्रतिशत है। आईयूसीएन ने कहा कि लुप्तप्राय प्राइमेट्स को बचाने में मदद के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान शुरू किया जा रहा है। कुल 111 लीमर प्रजातियों और उप-प्रजातियों में से 105 खतरे में हैं। 2012 से आईयूएसीएन लीमर की आबादी पर अपडेट जारी करती आई है। 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' के रूप में पहचानी जाने वाली प्रजातियों में से एक नॉर्थ स्पोर्टिव लीमर है, जो संख्या में केवल 50 रह गए हैं।
मिलते हैं बस यहां
मेडागास्कर दुनिया के सबसे जैव विविध राष्ट्रों में से एक है। यहां मिलने वाले काले और सफेद रंग के इस जंतु की पूंछ धारीदार होती है जबकि आंखें बड़ी-बड़ी। बंदर की तुलना में लीमर्स कम बुद्धिमान हैं। उनकी गंध की भावना अधिक तीव्र है लेकिन उनकी दृष्टि कमजोर होती है। यद्यपि कुछ प्रजातियां दिन के दौरान सक्रिय होती हैं, लेकिन आमतौर पर उनकी आंखें रात के जीवन के लिए कहीं अधिक अनुकूलित हैं।
सबसे छोटी लीमर प्रजाति पिग्मी माउस लीमर है, जो सिर से पैर की अंगुली तक 2.5 इंच (6 सेंटीमीटर) से भी छोटा होता है - हालांकि इसकी पूंछ इसकी लंबाई में 5 इंच जोड़ती है। सबसे बड़ी लीमर प्रजाति इंड्री है, जो वयस्क होने पर 2.5 फीट (0.75 मीटर) जितना लंबा हो सकता है।
Published on:
03 Aug 2018 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
