
लैपर्ड सफारी के रूप में डवलप होगा गलता
बनाए लैपर्ड पगमार्क की आकृति के वॉटर प्वॉइंट
जयपुर
राजधानी जयपुर के गलता वनक्षेत्र को झालाना लेपर्ड सफारी की तर्ज पर लेपर्ड सफारी के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने गलता वनक्षेत्र में लैपर्ड पगमार्क की आकृति का वॉटर प्वॉइंट बनाया है। उप वन सरंक्षक अजय चित्तौड़ा के मुताबिक यहां लैपर्ड संरक्षण के लिए कई कार्य जैसे नए वॉटर प्वाइंट्स का निर्माण करवाया जा रहा है साथ ही नए ट्रैक्स विकसित करवाए जा रहे हैं। चित्तौड़ा के मुताबिक जंगल में वॉटर प्वाइंट्स को प्राकृतिक लुक देने के लिए विभिन्न वन्यजीवों के पगमार्क की आकृति के प्वाइंट्स बनाए जाएंगे। इसी के तहत पहला प्वाइंट्स लैपर्ड के पगमार्क के रूप में बनाया गया।
माता का जागरण आज
जयपुर।
ब्रह्मपुरी रोड, गुरुनानक कॉलोनी में मंगलवार को माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। शाम 7 से 11 बजे तक होने वाले जागरण में सोनू एंड पार्टी की ओर से माता के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान माता का अलौकिक दरबार भी सजाया जाएगा।
Published on:
11 Oct 2021 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
