
,
जयपुर/सवाईमाधोपुर@पत्रिका। पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंगलवार सुबह मुंबई से जयपुर पहुंचे। यहां से पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ कार ड्राइव कर सड़क मार्ग से दोपहर में रणथम्भौर स्थित एक पांच सितारा होटल पहुंचे। यहां एसडीएम कपिल शर्मा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सचिन का तीन दिन रणथम्भौर भ्रमण का कार्यक्रम है। तेंदुलकर परिवार के साथ दोपहर तीन बजे की शिफ्ट में रणथंभौर टाइगर सफारी के लिए निकले। जोन तीन में बाघों के दीदार हुए। वे बाघों को देखकर रोमांचित हो उठे। 10 नवंबर को अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन मनाकर वापस जयपुर लौटेंगे। यहां शाम को झालाना जंगल सफारी करेंगे।
सूचना के बाद वन अधिकारी भी अलर्ट
इसके अगले दिन में उनका सुबह की पारी में झालाना सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अंजलि तेंदुलकर व सचिन के बेटे अर्जुन व बेटी सारा झालाना जंगल सफारी कर चुके हैं। सचिन के सफारी के लिए आने की सूचना के बाद वन अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि सचिन के सफारी करने के दौरान पहले से बुकिंग करवा चुके सैलानी भी सफारी कर सकेंगे, उन्हें नहीं रोका जाएगा।
सचिन ने बच्चे को हाथ से उठाकर दिया आशीर्वाद
जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही सचिन बाहर निकले और गाड़ी तरफ बढ़े, तभी एक बच्चा उनके पास आया और सचिन के पैर छूने लगा। सचिन ने बच्चे को हाथ से उठाकर आशीर्वाद प्रदान किया। नन्हे फैन के लिए यह मोमेंट यादगार साबित हो गया। इस दौरान प्रशंसक सचिन के साथ फोटो और सेल्फी क्लिक करवाने का प्रयास करते रहे।
Published on:
09 Nov 2022 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
