29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीर्ष नेतृत्व के पास 40 लोगों की सूची, सभी को साधने की कोशिश

- जिन क्षेत्रों में लोगों ने पार्टी को नकारा, वहां के लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagdish Vijayvergiya

•

Updated: 2 Mar 2020, 1:00 AM IST

शीर्ष नेतृत्व के पास 40 लोगों की सूची, सभी को साधने की कोशिश

शीर्ष नेतृत्व के पास 40 लोगों की सूची, सभी को साधने की कोशिश

जयपुर. प्रदेश में लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियां राज्यसभा चुनाव के बाद होंगी। इसमें केबिनेट से लेकर राज्य मंत्री का दर्जा वाली नियुक्तियां भी होंगी। जिला और ब्लॉक स्तर की राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इनमें कई स्तर पर छंटनी कर शीर्ष नेतृत्व के पास नाम भेज दिए गए हैं।
बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां मई के अंत और जून की शुरुआत में होंगी। इनमें सभी को साधने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि महिला आयोग अध्यक्ष, एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष, आरटीडीसी और राजस्थान आवासन मंडल में चेयरमैन, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति, बीज निगम, नि:शक्तजन आयोग आदि में महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
—————————————————————————
टॉप-5, जिनके लिए करनी पड़ रही मशक्कत
- राजस्थान आवासन मंडल
- वेयर हाउस कॉपरेशन
- आरटीडीसी
- बीज निगम बोर्ड
- 20 सूत्रीय कार्यक्रम
—————————————————————————
जातिगत समीकरणों का ध्यान
सूत्रों के अनुसार पार्टी हर नियुक्ति में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखेगी। उन जिलों को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है, जहां पार्टी हारी थी। इन क्षेत्रों में प्रभाव रखने वालों को राज्य मंत्री का दर्जा तक दिया जाएगा। साथ ही 8-10 युवा चेहरे होंगे।
—————————————————————————
यों छांटे गए नाम
- जिला और ब्लॉक स्तर पर राजनीतिक नियुक्ति के संबंध में प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक या उम्मीदवार (जिसने विधानसभा चुनाव लड़ा) की कमेटी बनाई गई थी। विस चुनाव, लोकसभा चुनाव और निकाय या पंचायत चुनाव में बेहतर काम करने वाले लोगों को चुना गया है। इनकी सूची बना ली गई है।
- केबिनेट और राज्य स्तरीय नियुक्तियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की सहमति से नाम तय हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने भी कुछ नामों पर मुहर लगाई है। इनमें कई नाम ऐसे भी हैं, जो विस और लोस चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग