11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजीव झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्रमहिलाओं की कलश यात्रा में जयकारों से गूंजा शहर, शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. मंदिर श्री महादेव जी विकास समिति महादेवाली के तत्वावधान में शिवालय महादेवाली मंदिर में दस दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। यात्रा में 1600 से अधिक महिलाएं एक जैसी गुलाबी लहरिया पोशाक में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। भगवान महादेव के शिव गणों की सजीव झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला-पुरुष नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में कलश पूजन के बाद भगवान विश्वनाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। रथों में आचार्य मोहन, समिति संरक्षक प्रहलाद दास शर्मा, राजकुमार शर्मा, गोपालजी मंदिर के सुरेश दुबे, कंकाली माता मंदिर के पुजारी दुर्गालाल गोस्वामी, भूतेश्वर महादेव मंदिर जयपुर के बालकिशन तथा तेजाजी धाम सोनवा के सीताराम सवार रहे। शोभायात्रा का बड़ा कुआं, बड़ा तख्ता, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, पटेल सर्कल रोड, बरखड़ा बाबा चौराहा, मोदी चौकी और गौतम धर्मशाला सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं जलपान से स्वागत किया गया। कलक्ट्रेट मार्ग पर इच्छापूर्ण बालाजी धाम समिति की ओर से पुष्पवर्षा एवं फल वितरण किया गया। मंगलवार से कथावाचक पुरुषोत्तम शरण दास शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।
समिति अध्यक्ष दिनेश चौरासिया, लक्ष्मी देवी जैन, मणिकांत गर्ग, महेंद्र बंसल, पूरण मावडा, हरिराम सैनी, सूरज साहू, पुजारी व्यवस्थापक पवन शर्मा ने आयोजन में सहयोग के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा शहरवासियों का आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग