17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अपनों के बीच में परफार्म करने के लिए लगा दी पूरी उर्जा

उदयपुर. दूसरे दिन भी शाम तक चले ऑडिशन
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

jitendra saran

•

Oct 28, 2015

उदयपुर. दीपावली मेले को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। 2 नवम्बर से शुरू हो रहे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस बार 2 और 3 नवम्बर को स्थानीय प्रतिभाओ के नाम प्रोग्राम रहेंगे। शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उदद्ेश्य से आयोजित इस स्थानीय प्रतिभा नाइट के तहत लेकसिटी के कलाकार नृत्य और गायन की प्रस्तुतिया देगे। इन्ही प्रस्तुतियों को लेकर नगर निगम परिसर में युवा प्रतिभाओं के ऑडिशन लिए जा रहे है। ऑडिशन के दूसरे दिन मंगलवार को 42 गायन कलाकारों के ऑडिशन हुए।



हर दिन अलग रंग का पास : दीपावली मेले में इस बार हर दिन अलग-अलग रंग के पास से प्रवेश मिलेगा। मेले में अव्यवस्थाओं से बचने के लिए हर दिन की सांस्कृतिक संध्या के लिए अलग कलर का पास देना तय किया गया है। अब तक मेले में एक ही पास से हर दिन प्रवेश दिया जाता था। ऐसे में कई बार पास शॉर्ट कट से वापस बाहर आ जाता और अन्य लोग प्रवेश पा लेते थे। इस बार मेयर चन्द्रसिंह कोठारी ने छोटे पास छपवाने दिए हैं। इधर, मंगलवार को मेले के मुख्य आमंत्रण पत्र की डिजाइन फाइनल कर छपवाने दे दिए गए। ये वीआईपी पास बुधवार से निगम को छपकर मिलने लग जाएंगे।