8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस के साथ बदसलूकी ​बढ़ी, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

जयपुर. राज्य में लॉकडाउन की पालना करवाने पर पुलिस के साथ बदसलूकी के मामलों में एकाएक तेजी आ गई है। भरतपुर जिले के साथ ही गंगानगर जिले में लॉकडाउन की पालना करवाने गए पुलिस दल पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Subhash Raj

Apr 10, 2020

लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस के साथ बदसलूकी ​बढ़ी, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस के साथ बदसलूकी ​बढ़ी, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार,लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस के साथ बदसलूकी ​बढ़ी, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार,लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस के साथ बदसलूकी ​बढ़ी, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करवाने गए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में अनावश्यक घूम रहे कुछ व्यक्तियों को पुलिस दल ने टोका तो उन्होंने पुलिस दल से बदसलूकी की। इस पर गश्ती दल ने अतिरिक्त बल बुला बदसलूकी करने वाले तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इन तीन व्यक्तियों सहित अनेक ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिले के सदर थाना पुलिस ने रात को वाहन में अनावश्यक रूप से घूम रहे तीन अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया।
इधर जैसलमेर जिले के पोकरण में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए बिजली और जलदाय विभाग के 36 कार्मिकों के सैम्पल की जांच के बाद 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 10 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। पोकरण में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के 21 कार्मिकों और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 15 कार्मिकों को मिलाकर कुल 36 कार्मिकों के सैम्पल जांच के लिए जोधपुर भिजवाए गए थे। इनमें से जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के सभी 21 कार्मिकों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिन 15 कार्मिकों के सैम्पल भिजवाए गए थे उनमें से पांच कार्मिकों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, जबकि 10 जनों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। नाचना में भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 सैम्पल जांच के लिए जोधपुर भिजवाए गए हैं और इन सभी की रिपोर्ट आनी शेष है। पोकरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय नर्सेज एवं पैरा मेडिकल स्टाफ से संबंधित आठ सैम्पल लिए गए थे और इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।