10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए जाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

वोटिंग बूथ पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे आपको कोई परेशानी ना हो।
2 min read
Google source verification
election

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 29 अप्रेल सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वोट देना आपका कर्तव्य है इसलिए वोट देने जरूर जाएं। मगर वोटिंग बूथ पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे आपको कोई परेशानी ना हो। आइए आपको बताते हैं वोट डालने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाने से पहले आप अपना पहचान-पत्र अपने पास रख लें। अगर आपके पास वोटर आई कार्ड है तो ठीक, नहीं तो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आई कार्ड, पैन कार्ड से भी वोट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपना वोटर पर्ची भी अपने पास रख लें।

मोबाइल नहीं ले जाए
आप वोट देते जाते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपके पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं हो।

नहीं रखे ज्यादा कैश
वोट देते समय आप बड़ी मात्रा में कैश रुपए अपने पास नहीं रखें। कोशिश करें कि जो पैसा आपके पास है उसका हिसाब जरूर रखें।

निर्धारित पार्किंग पर पार्क करें व्हीकल
मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र के बाहर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। आप वहां पर ही अपनी गाडि़यों को पार्क करें।

मतदान कर्मियों का सहयोग करें
मतदान कर्मियों का सहयोग करें पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों को पूरा सहयोग करें। पहचान पत्र मांगने पर उनको जरूर दिए।

लाइन में अपनी बारी का इंतजार करें
वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करें, किसी प्रकार की धक्का-मुक्की न करें। पोलिंग बूथ पर अंदर जाकर आप आराम से वोट करें।

अफवाहों से दूर रहें
पोलिंग बूथ पर जाने से पहले अगर आपको कोई अफवाह सुनने को मिलती है तो उसपर ध्यान नहीं दें। इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें।