8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: राजस्थान के लिए कांग्रेस की सूची में होंगे 6 से 7 नाम, पूर्व CM गहलोत भी लड़ेंगे चुनाव !

Lok Sabha Election 2024: केन्द्रीय चुनाव समिति की 11 मार्च को बैठक होना बताया जा रहा है। उसके बाद कांग्रेस की अगली सूची आएगी। सूची में राजस्थान की 6 से 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। सूची में कुछ बड़े नाम भी हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2024, 10:18 AM IST

ashok_gehlot.jpg

file photo

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें राजस्थान को लेकर किसी भी उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है। अब केन्द्रीय चुनाव समिति की 11 मार्च को बैठक होना बताया जा रहा है। उसके बाद ही सूची आएगी।


सूची में राजस्थान की 6 से 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। सूची में कुछ बड़े नाम भी हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।


यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है? इस सवाल के जवाब में पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। हमारा लक्ष्य इस लोकसभा चुनाव में अधिकतम संख्या में सीटें जीतना है। पार्टी की पहली सूची में वरिष्ठ नेता हैं और आने वाली सूचियों में भी रहेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी आने वाली लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल होंगे।


राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन को लेकर दो बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें छह से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर सहमति भी बन गई थी। लेकिन गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान की सीटों को लेकर मंथन नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें : PM Modi पर टिप्पणी का मामला- राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट 13 मार्च को करेगा फैसला


कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को वायनाड से, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को अल्पपुज्जा तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP सांसद ने कर दी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा, PM मोदी के लिए बोल दी ये बात


कहा जा रहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को समाप्त हो रही है और उस दिन बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उसके बाद पार्टी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के काम में लग जाएगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं पूर्व CM गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत


उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहली सूची में जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है और यह अत्यंत संतुलित सूची है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 11 मार्च को होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा।