8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट 13 मार्च को करेगा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर जयपुर महानगर-द्वितीय क्षेत्र के महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-11 न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 8 Mar 2024, 11:21 AM IST

rahul_gandhi.jpg

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर जयपुर महानगर-द्वितीय क्षेत्र के महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-11 न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली।


न्यायालय 13 मार्च को फैसला करेगा कि मामला सुना जाए या नहीं और सुना जाए तो जांच के लिए मामला पुलिस को भेजा जाए या स्वयं सुने। अधिवक्ता विजय कलंदर के परिवाद पर यह आदेश दिया गया।


परिवाद में कहा कि परिवादी ने न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग में नहीं होने और भाजपा सरकार के उनकी जाति को ओबीसी में शामिल किए जाने की टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें : क्या राहुल कस्वां को राजेंद्र राठौड़ से अदावत भारी पड़ी, जानिए टिकट कटने पर क्या बोले राजेंद्र राठौड़

राहुल गांधी का यह बयान देश की अखंडता के खिलाफ है। परिवाद में राहुल गांधी पर खुद की जाति छिपाकर बयान देने का आरोप भी लगाया गया। परिवादी ने जयपुर के शास्त्री नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP सांसद ने कर दी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा, PM मोदी के लिए बोल दी ये बात