4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP सांसद ने कर दी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा, PM मोदी के लिए बोल दी ये बात

Lok Sabha Election 2024: दौसा सांसद जसकौर मीणा ने मंच से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की और कहा कि टिकट चाहे किसी को भी मिले वह हमेशा भाजपा के कमल के पक्ष में काम करती रहेंगी।

2 min read
Google source verification
rajasthan_bjp_loksabha_election.jpg

rajasthan_bjp

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन यशोधारा लॉन में हुआ। इसमें दौसा लोकसभा क्षेत्र ( Dausa Lok Sabha Constituency ) के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने कहा कि हमें कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिए मिलकर देश सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करना होगा। अब छोटी बातों को भूलकर राष्ट्र को पहले रखने का समय है।

10 वर्षों के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए
अबकी बार 400 पार का संकल्प हर मतदाता को दिलाते हुए भाजपा के समर्थन में भारी मतदान करवाने के लिए हमें निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है भाजपा सरकार के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और उन्हें का परिणाम है कि आज भारत विश्व शक्ति के रूप में पूरे दुनिया में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र सबसे पहले है तथा दूसरी पार्टी में परिवारवाद हावी है।


भाजपा कार्यकर्ताओं में से नेता चुनती है। उन्होंने धारा 370, ईआरसीपी, राम मंदिर आदि मुद्दों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मोदी परिवार हैं तथा कमल के फूल को जिताने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं पूर्व CM गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत

इस अवसर पर सहप्रभारी विष्णु चेतानी, लोकसभा क्षेत्र संयोजक सत्यनारायण शाहरा, सांसद जसकौर मीणा, जिलाध्यक्ष दौसा डॉ. प्रभुदयाल शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष अलवर अशोक गुप्ता, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, सह संयोजक सत्यनारायण जैमन, विधायक महुवा राजेन्द्र मीणा, विधायक सिकराय विक्रम बंशीवाल, पूर्व विधायक दौसा शंकर शर्मा, चंद्रमोहन मीणा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, कन्हैयालाल मीणा, रवि पालीवाल, राजेन्द्र शर्मा, आलोक जैन, मुरारी धोंकरिया, जयप्रकाश जैमन, मनीष पहाड़िया, रामेश्वर बंशीवाल, श्रवण रैगर, उर्मिला जोशी, लक्ष्मी रेला, मधुलता जाटव, सुमित्रा चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सांसद जसकौर मीणा ने मंच से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की और कहा कि टिकट चाहे किसी को भी मिले वह हमेशा भाजपा के कमल के पक्ष में काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधारण मानव नहीं अपितु कोई अवतार है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत के प्रधानमंत्री का हर जगह सम्मान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : राहुल कस्वां का टिकट काटकर क्यों दिया गया देवेन्द्र झाझड़ियां को मौका, जानिए पीछे की कहानी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग