24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के ये 5 विधायक बन गए हैं सांसद, जानें अब कब और किन सीटों पर होंगे विधानसभा उपचुनाव

Rajasthan Assembly by-elections : प्रदेश की विधानसभा में पिछले कुछ समय से 199 विधायक ही थे। लोकसभा चुनाव के साथ ही रिक्त हुई बागीदौरा विस सीट पर उपचुनाव भी हुआ था। इस सीट पर तो नया विधायक मिल गया, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ रहे पांच विधायक चुनाव जीत गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 5 Jun 2024, 7:45 AM IST

Rajasthan Latest News : प्रदेश की विधानसभा में पिछले कुछ समय से 199 विधायक ही थे। लोकसभा चुनाव के साथ ही रिक्त हुई बागीदौरा विस सीट पर उपचुनाव भी हुआ था। इस सीट पर तो नया विधायक मिल गया, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ रहे पांच विधायक चुनाव जीत गए। इस वजह से प्रदेश की विधानसभा में एक बार फिर 195 विधायक रह जाएंगे। आगामी छह माह में इन पांच विस सीटों पर फिर से उपचुनाव होंगे।

लोकसभा चुनाव में कुल सात विधायक चुनाव लड़ रहे थे। ये सभी विधायक कांग्रेस और उनके साथ हुए गठबंधन से चुनाव लड़े। भाजपा ने किसी भी विधायक को टिकट नहीं दिया। जिन पांच विधायकों ने जीत दर्ज की है, इनमें से तीन कांग्रेस और एक आरएलपी और एक बीएपी के विधायक हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा के गढ़ से सीपी जोशी हार गए चुनाव, कांग्रेस समर्थक निराश


महेन्दजीत सिंह मालवीया ने बागीदौरा विस सीट से इस्तीफा दिया था, जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुआ और बीएपी प्रत्याशी जयकृष्ण पटेल ने यहां से जीत दर्ज की है। मालवीया कांग्रेस के सिम्बल पर विधायक बने थे और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस वजह से यह सीट रिक्त हुई थी।

ये विधायक जीते लोकसभा चुनाव
लोकसभा क्षेत्र- विधायक का नाम एवं पार्टी

  • टोंक-सवाई माधोपुर - हरीश मीणा (कांग्रेस)
  • झुंझुनूं - बृजेन्द्र ओला (कांग्रेस)
  • दौसा - मुरारीलाल मीना (कांग्रेस)
  • बांसवाड़ा - राजकुमार रोत (बीएपी)
  • नागौर - हनुमान बेनीवाल (आरएलपी)

ये पांच विस सीटें हो जाएंगी रिक्त
विधायकों के सांसद बन जाने से प्रदेश की देवली-उनियारा, झुंझुनूं, दौसा, चौरासी, खींवसर विधानसभा सीटें रिक्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की बेटियों के लिए गुड न्यूज, इन 35 जिलों में भजनलाल सरकार देगी ये सुविधा