
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में शादी के कुछ दिन बाद ही महिला घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग निकली। घटना के सम्बंध में पीडि़़त के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एजी कॉलोनी निवासी शिवरतन स्वामी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पुत्र का 2016 में माधुरी से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद माधुरी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातें करने लगी और बार-बार अपने घर जाने लगी। इस पर उसके परिजनों से बात की गई। लेकिन इससे उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। शादी के करीब छह माह बाद ही माधुरी घर से जेवरात-नकदी लेकर भाग निकली।
माधुरी ने घर से भागने के बाद किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। इस पर उसके परिजनों से सम्पर्क साधा गया तो वे भी आनाकारी करने लगे। लम्बा समय गुजर जाने के बाद पीडि़त ने पुलिस से सम्पर्क साधा। इस्तगासे से दर्ज मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है। पीडि़त ने माधुरी के साथ ओमप्रकाश, माधुरी, सीता, स्वीटी, गौरी और खुशबू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी एएसआई भंवर लाल ने बताया कि महिला शादी के कुछ समय बाद ही घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग गई। इस सम्बंध में इस्तगासे से कल ही मामला दर्ज हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। आज पीडि़त को बुला कर उससे पूछताछ की जाएगी।
वहीं इधर... एक ही रात में एक दुकान व पांच मकानों के टूटे ताले
मोहनगढ़ में बुधवार की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा एक दुकान व मकानों के ताले तोडकऱ नगदी व गहनों पर हाथ साफ किया है। चोरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जैसे जैसे ग्रामीणों को चोरी होने का पता चल रहा है। वैसे वैसे सूने पड़े अपने मकानों की सार संभाल की जा रही है। जिससे अन्य मकानों में भी ताले टूटने की जानकारी मिल रही है। मोहनगढ़ में बुधवार रात्री एक दुकान व पांच मकानों के ताले टूटने की सूचना पेम्प सिंह, सुजाना राम, दीना राम, शम्भु दयाल, दिलीप कुमार, ओम प्रकाश द्वारा दी गई। जिस पुलिस थानाधिकारी हनुमाना राम विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। घरों के टूटे हुए तालों को देखने के साथ ही घरों में बिखरे सामान का भी मौका मुआयना किया। चोरों द्वारा बड़ी सावघानी से ताले तोडकऱ कर चोरी को अंजाम दिया गया है। किसी आधुनिक औजार से तालों को तोड़ा गया है। जिसकी वह से रात्रि के समय आवाज भी नहीं आई। कमरों में रखे बक्सों, अलमारियों व पलंग तक के खानों को भी चोरों ने नहीं थोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अन्य मकानों में भी चोरी होने की जानकारी भी मिल रही है।
Updated on:
27 Sept 2018 11:17 am
Published on:
27 Sept 2018 11:17 am
