
भगवान परशुराम की निकलेगी शोभायात्रा, यह मार्ग रहेंगे बंद
राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जयपुर की ओर से शनिवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। इसको देखते हुए यातायात की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
शोभायात्रा सांयकाल के दौरान 6.30 पीएम पर जलेबी चौक से रवाना होकर हवामहल बाजार, बड़ी चौपड, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट, चौडा रास्ता , त्रिपोलिया गेट, त्रिपोलिया बाजार , छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होती हुई चौगान स्टेडियम पहुंचकर विसर्जित होगी
1) शोभा यात्रा के मार्ग पर चलने वाले यायाताय को 15 मिनट पहले समानांतर मार्ग से निकाला जाएगा।
2) शोभा यात्रा के दौरान सभी प्रकार के वाहन की पार्किंग निषेध रहेगी।
3) सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ होकर जाने वाली मिनी व सिटी बस घाटगेट , ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली बाईपास, धोबी घाट, रामगढ मोड होकर आमेर की तरफ जा सकेगी।
4) संजय सर्कल से रामगंज व आमेर की तरफ जाने वाले वाहन संसार चंद रोड, एमआई रोड, घाटगेट , ट्रांसपोर्ट नगर , दिल्ली बाई पास, धोबी घाट, राम गढ मोड़ होकर आमेर जाएगी।
5) शाम 4 बजे से घाटगेट चौराहा, चार दरवाजा, बडी चौपड़, सुभाष चौक, सांगानेर गेट, अजमेरी गेट, गलता गेट से अन्य माध्यम से प्रवेश निषेध रहेगा।
6) दोपहर 2.30 बजे से हवामहल बाजार, जौहरी बाजार, बापू बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार में पार्किंग निषेध रहेगी।
7) शोभा यात्रा के दौरान बापू बाजार से पूर्व न्यू गेट से बापू बाजार की तरफ ट्रैफिक नही जाएगा। इस प्रकार शोभा यात्रा का अगला हिस्सा न्यू गेट पहुंचने से पहले रामनिवास बाग चौराहा से तथा नेहरू बाजार से व त्रिपोलिया प्वाइंट से किसी भी प्रकार का ट्रैफिक चौडा रास्ता नहीं पहुंच सकेगा।
8) शोभा यात्रा के दौरान त्रिपोलिया गेट पहुंचने से पहले पूर्व बडी चौपड से त्रिपोलिया व छोडी चौपड से त्रिपोलिया टी प्वॉइंट की तरफ किसी भी प्रकार का ट्रैफिक त्रिपोलिया बाजार नहीं आ जा सकेगा।
Published on:
05 May 2023 10:31 pm

