28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि के दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।

2 min read
Google source verification
shivratri

पत्रिका। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि के दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल महाशिवरात्रि पर चंद्रमा, शनि और सूर्य तीन ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे त्रिग्रही योग बन रहा हैं। महाशिवरात्रि पर तीन ग्रहों के संयोग से कुछ राशि के जातकों पर सूर्य, शनि और महादेव की विशेष कृपा बरसेगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का विधान है। इस पूजा करने से महाकाल स्वंय भक्तों की रक्षा करते हैं। इस दिन शिव की स्तुति मात्र से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

हिंदू पुराणों के अनुसार इस बार साल 2023 में महाशिवरात्रि पर विशेष संयोग बन रहा है। पूरे 30 साल के बाद शनि देव कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके है। ऐसा होने पर शनि-सूर्य महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में साथ रहेंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होंगे, वहीं इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है।

शिवरात्रि के दिन इन 5 राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

मेष : महाशिवरात्रि का दिन मेष राशि वालों के नए अवसर प्राप्ति के योग है। भगवान शिव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए इस बार शिवरात्रि बहुत खास रहने वाली है। शुभ समाचार मिलने के संकेत है। नौकरी में काम की सराहना होगी।

मकर : मकर राशि वालों के लिए कुंभ राशि में सूर्य, शनि और चंद्रमा तीनों का एक साथ रहना शुभ परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा। व्यापारी जातकों के लिए ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। मुनाफा हासिल हो सकता है।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए शिवरात्रि बहुत खास रहने वाली है। इस दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। हर तरफ से शुभ समाचार मिल सकते है।

धनु : धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत शुभ होगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो जाएगा। पदोन्नति होने के संकेत है। जल्दबाजी से बचें ।

यह भी पढ़ें : Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर होगी शिव की कृपा, पूजा में भूलकर भी न करें ये गलती