15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी जोड़े को पसंद की जगह भेजा

पसंद के लड़के से शादी नहीं होने पर इच्छा मृत्यु चाहने वाली एक युवती को सोमवार को दुबारा एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Jai Narayan Purohit

Mar 22, 2016

पसंद के लड़के से शादी नहीं होने पर इच्छा मृत्यु चाहने वाली एक युवती को सोमवार को दुबारा एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। यहां दिए नए बयान के आधार पर एसडीएम ने बालिग युवती को उसकी इच्छानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए। मौके पर युवती का दोस्त भी मौजूद था। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को उनके बताए स्थान पर पहुंचा दिया।
यह था मामला
गांव नग्गी की एक युवती ने 29 फरवरी को कलक्टर को पत्र भेजकर अपनी व्यथा बताई थी। इसके मुताबिक उसकी शादी मार्च के पहले सप्ताह में ही तय थी। उधर, युवती ने कलक्टर को भेजे पत्र में आगामी पढ़ाई जारी रखने और पसंद के लड़के से शादी करने की इच्छा जताई थी। वहीं, परिजन के दबाव को देखते हुए सुरक्षा मुहैया करवाने की बात भी कही थी।
मामला गड़बड़ है...
गांव नग्गी की युवती का प्रेम प्रकरण अभी मझधार में ही था। कि ऐसा ही एक और मामला सोमवार को पुलिस के सामने आया। वार्ड 5 निवासी व वर्तमान में कक्षा बारहवीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा सुबह करीब 11 बजे पुलिस थाने पहुंची और उसने भी 'ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा जताई। सत्रह वर्षीय छात्रा की यह सुनकर पुलिस अधिकारी हतप्रभ रह गए। महिला कांस्टेबल के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलटने पर आखिर पुलिस ने छात्रा के परिजन को वहां बुलाया। शाम तक बात सिरे नहीं चढऩे पर छात्रा को एसडीएम नेकराम नागर के समक्ष पेश किया गया। वहां समझाइश के बाद आखिरकार युवती ने अपनी मां के साथ जाने की इच्छा जताई तो पुलिस व प्रशासन की सांस में सांस आई।
'ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहना है मुझे
थानाधिकारी अनिल मूण्ड ने बताया कि करीब बीस दिन से बीकानेर के नारी निकेतन में रह रही सीमावर्ती गांव नग्गी की युवती ने कई दिन पहले कलक्टर को पत्र भेजकर उसे वहां से छोडऩे की बात कही। प्रशासनिक आदेश मिलने पर पुलिस सोमवार को युवती को यहां लाई और उसे एसडीएम नेकराम नागर के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान युवती का दोस्त भी पहुंच गया। एसडीएम को दिए बयान में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा जताई। उसका कहना था कि अगले माह उसकी प्रतियोगी परीक्षा है। अच्छे माहौल में रहकर उसकी पढ़ाई ढंग से हो सकेगी। एसडीएम ने युवक-युवती को उनके बताए स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।