
Love Jihad AI
सविता व्यास
जयपुर। जिस बेटी ने अपनी खूबसूरती, प्रतिभा और मेहनत से भारत का नाम रोशन किया, उसकी जिंदगी की कहानी आज दर्द, आंसुओं और टूटे भरोसे की दास्तान बन गई है। मिस इंडिया अर्थ 2019 की प्रतिभागी सायली सुर्वे ने मीरा-भाईंदर के व्यवसायी आतिफ तासे से प्यार किया और परिवार के विरोध के बावजूद उससे लव मैरिज कर ली। प्यार पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपना धर्म तक बदल लिया और अतेजा तासे बन गईं।
सायली का आरोप है कि जिस रिश्ते को उन्होंने जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा समझा, वही दर्द का सबसे बड़ा कारण बन गया। दस साल तक गालियां, मारपीट और मानसिक-शारीरिक प्रताडऩा सहने के बाद उनका सब्र टूट गया। आखिरकार मार्च 2026 में उन्होंने पुणे में सनातन धर्म में घर वापसी की।
ये सिर्फ एक बेटी की पीड़ा नहीं, बल्कि उन तमाम बेटियों का दर्द है जो प्यार के नाम पर छली जा रही हैं। राजस्थान के घरों में भी अब कथित लव जिहाद की कहानियां सामने आने लगी हैं। इस खौफनाक हकीकत ने सिर्फ पीडि़त परिवारों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया है।
सीकर : सब्जी वाले का क्रूर प्रेम जाल
सीकर जिले के पलसाना में सब्जी बेचने वाले असलम पर गोवर्धनपुरा की एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। पिता ने अजीतगढ़ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की आशंका जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। बेटी की चिंता में परिवार की नींद उड़ गई है।
कोटा : नाबालिग की मासूमियत लुट गई
दिसंबर 2025 में दिल्ली का 17 साल का किशोर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से नाबालिग हिंदू लडक़ी से जुड़ा। उसे कोटा बुलाया, असली धर्म बताया और शादी से पहले धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। लडक़ी ने हिम्मत दिखाई और पुलिस से संपर्क किया। मासूम लडक़ी की आंखों में अब सपने नहीं, सिर्फ डर और विश्वासघात बचा है।
अलवर में 'राहुल' का धोखा, 'अजीज' का सच
नवंबर 2025 में अलवर की पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रा ने बिल्डर पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए है। अजीज ने खुद को 'राहुल' बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। तीन साल बाद दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद पता चला कि आरोपी पहले से एक बेटी का पिता है।
क्या कहते हैं कानून के जानकार
जयपुर हाईकोर्ट की वकील निधि खंडेलवाल ने बताया कि भजनलाल शर्मा सरकार ने सितंबर 2025 में राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025 पारित किया, जो जबरन, धोखे या शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन पर 7 से 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान करता है। इसके बावजूद लव जिहाद के 10 फीसदी केस ही रिपोर्टेड हो पाते हैं।
बेटियों को जागरूक करना जरूरी
'करीब 15-16 साल की स्कूली हिंदू लड़कियों को टारगेट कर प्यार के जाल में फंसाते हैं और फिर ब्लैकमेल करते हैं। जयपुर, अजमेर व टोंक जिले में भयावह हालात है। अधिकांश केस में आरोपी शादीशुदा होते हैं। हकीकत सामने आने पर कुछ लड़कियां आत्महत्या कर लेती हैं, जबकि कुछ परिवार बदनामी के डर से चुप रहते हैं। बेटियों को बचाना है तो माता-पिता को लव जिहाद को लेकर जागरूक करना होगा।'
Updated on:
13 Mar 2026 03:10 pm
Published on:
13 Mar 2026 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
