15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024 : दिल्ली पुलिस दिखाती सजगता तो बच सकती थी महात्मा गांधी की जान

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की वारदात को रोका जा सकता था। आज महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर गृह मंत्रालय के पूर्व विशेष सचिव डॉ. महेन्द्र लाल कुमावत ने यह खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mahatma_gandhi_death_anniversary_2024.jpg

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की वारदात को रोका जा सकता था। आज महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर गृह मंत्रालय के पूर्व विशेष सचिव डॉ. महेन्द्र लाल कुमावत ने यह खुलासा किया है। जयपुर निवासी डॉ. महेंद्र रिटायर्ड आईपीएस है और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक भी रह चुके है। गांधी जी की हत्या के संबंध में विभिन्न जांच रिपोर्टों का अध्ययन करने वाले कुमावत ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की लापरवाही व संवादहीनता के चलते यह वारदात हुई।


उन्होंने बताया कि गांधी जी की हत्या के 10 दिन पहले 20 जनवरी, 1948 को मदनलाल पाहवा ने बिरला हाउस दिल्ली में बम विस्फोट किया था। वह पकड़ा गया। मौके से नाथूराम गोडसे व अन्य साथी भाग निकले। पाहवा ने पूछताछ में वारदात की पूरी जानकारी दी। फिर भी दिल्ली पुलिस एवं देश की इंटेलिजेंस एजेंसी ने न तो गोडसे व अन्य सदस्यों को पकड़ा और न ही गांधी जी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया।


अन्य रिपोर्टों में भी हुए खुलासे


मार्च 1965 में कमिश्नर बने जस्टिस जीवनलाल कपूर ने 1969 में दी अपनी रिपोर्ट में दिल्ली और मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली एवं दक्षता की कमी पर टिप्पणी की। रिपोर्ट में नाथूराम गोडसे एवं उसके साथी आप्टे द्वारा सितंबर 1944 में सेवाग्राम में गांधी जी पर किए हमले का भी विवरण हैं।

यह भी पढ़ें : हनीमून यादगार न बने तो कहना, राजस्थान के इन जगहों पर जरूर घूमें