25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेरापंथ सभा उत्तर कर्नाटक के अध्यक्ष चुने जाने पर महेंद्र पालगोता का सम्मान

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले महेंद्र पालगोता के तेरापंथ सभा उत्तर कर्नाटक के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल (एसजेआरवीपी) की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंडल के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन ने उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि महेंद्र पालगोता के नेतृत्व में तेरापंथ सभा उत्तर कर्नाटक संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। समाजहित के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सचिव भरत भंडारी, कोषाध्यक्ष पूरणकुमार नाहटा, संयुक्त सचिव प्रवेश कोठारी तथा निदेशक विवेक शाह, महावीर जैन और मनोजकुमार मंडौत सहित अनेक पदाधिकारियों ने पालगोता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।