2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत सरकार में रहे इस मंत्री पर लगा करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप, अब ED ने भेजा बुलावा

ED summons Mahesh Joshi : राजस्थान में कांग्रेस के नेता व गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को जयपुर जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mahesh_joshi_ed_summons.jpg

Mahesh Joshi accused of scam : राजस्थान में कांग्रेस के नेता व गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को जयपुर जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है। उन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उनके साथ यह समन जोशी के करीबी संजय बड़ाया को भी दिया गया था। संजय बड़ाया से ईडी अधिकारी शुक्रवार से ही पूछताछ कर रहे हैं।

ईडी ने 16 जनवरी को जोशी और उनके करीबियों के यहां छापे मारे थे। इनमें जयपुर व बांसवाड़ा में पीएचईडी के पांच बड़े अधिकारी और ठेकेदारों के अलावा एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां भी तलाशी ली गई थी। अब ईडी ने पूछताछ शुरू की है। ईडी जोशी से उनके मंत्री रहने के दौरान दिए गए टेंडर, ठेकेदारों के जरिए अधिकारियों द्वारा लिए गए कमीशन, वर्कऑर्डर और उनके बैक लेनदेन के बारे में पूछताछ कर सकती है।

कार्रवाई एसीएस सुबोध अग्रवा के यहां छापे डालने के बाद की गई। थी। नवंबर, 2023 के दौरान पीएचईडी के तत्कालीन अति महेश जोशी के ओएसडी संजय, अभियंता सुबाश दीक्षित, तत्कालीन सीई दिनेश गोयल, केडी गुप्ता के कार्यालय और आवास पर तलाशी ली गई। ईडी इस मामले में अब तक 11 करोड़ की सम्पत्ति अटैच कर चुकी है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द स्कूल, यूनिवर्सिटी और जेईई की परीक्षाएं, क्या होगा बदलाव?

Story Loader