
जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट कटने की आंशका के कारण उनके समर्थकों में अब आक्रोश है। एक नवंबर को जहां जोशी समर्थकों ने टिकट की मांग को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था तो वहीं अब शनिवार को कांग्रेस वॉर रूम के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
हालांकि रात 8 बजे मंत्री जोशी के आग्रह पर समर्थकों ने वॉर रूम के बाहर अपनी हड़ताल खत्म की और वहां से चले गए। इससे पूर्व समर्थकों का कहना था कि जब तक महेश जोशी को टिकट नहीं मिल जाता तब तक वो भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान समर्थकों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तके सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर रंधावा ने उनकी बात पार्टी हाइकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
आखिरी उम्मीद लिए दिल्ली पहुंची जोशी
इधर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी की ओर से हवामहल से नामांकन दाखिल करने के बाद महेश जोशी कांग्रेस के टिकट के लिए आखिरी उम्मीद दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात करके अपना पक्ष रखा है। वहीं जोशी समर्थक नेता मित्रोदय गांधी ने शनिवार को नामांकन फॉर्म खरीदा है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने जोशी के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा है। गौरतलब है कि बीते साल 25 सितंबर की घटना को लेकर पार्टी हाईकमान महेश जोशी को इस बार टिकट देने के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि हाइकमान ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष आर.आर.तिवाड़ी को प्रत्याशी बनाए जाने का इशारा कर दिया है। इसके बाद ही तिवाड़ी शनिवार को नामांकन दाखिल किया।
वीडियो देखेंः- Rajasthan Election 2023 : बगावत से डरी Congress | बचे 44 टिकट के लिए बनाई ये रणनीति | Congress List
Published on:
04 Nov 2023 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
