31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरानी मर्डर केसः हत्या से पहले कल्पना ने कहा था, मुझे डर है कि वह मुझे मार देगा

नौकरानी कल्पना उर्फ सपना को हत्या से नौ घंटे पहले आभास हो गया था कि उसका मर्डर हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 6 Sep 2017, 9:22 AM IST

Crime Scene

जयपुर। गोपालपुरा बायपास स्थित डॉक्टर दंपत्ति के घर रह रही नौकरानी कल्पना उर्फ सपना को हत्या से नौ घंटे पहले आभास हो गया था कि उसका मर्डर हो सकता है। रविवार रात करीब साढ़े दस ग्यारह बजे कल्पना ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर रोते हुए कहा था कि मुझे एक राजस्थानी आदमी ने फंसा कर गलत काम किया है, मुझे डर है कि वो मुझे मार देगा। बहन सपना ने कहा कि उस आदमी का नाम पूछा तो उसने कहा कि सुबह घर पर आना, तब बताऊंगी, मुझे बहुत डर लग रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उधर, कल्पना की वैशाली नगर निवासी दूसरी नंबर की बेटी के पति मिथुन ने बताया कि उसने भी रविवार रात सास को फोन किया था । तब वह घबराई हुई थी। फोन काट दिया, लेकिन फिर फोन किया और कॉलेज में नाईट ड्यूटी करने गए ससुर नीजेन्द्र राय को कांफ्रेंस में लेकर उसकी बात भी करवाई। यह पता नहीं था कि सोमवार सुबह सास जिंदा नहीं बचेगी। नीजेन्द्र ने सोमवार रात को डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ हत्या और ज्यादती करने का मामला दर्ज कराया है।

कमरे के बाहर लगवाया था कैमरा
डॉ. गोविंद सिंह के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले कल्पना ने कहा था कि उसे मोबाइल पर कोई परेशान कर रहा है। उससे वह काफी भयभीत थी। उसने इस संबंध में पति को बताने से इनकार किया था। उसकी बहन ने बताया कि कल्पना ने मकान मालिक से कहकर अपने कमरे के गेट के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया था।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ
शिप्रापथ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के अलावा नीजेन्द्र के कमरे और पीछे गैलेरी में आने-जाने के संबंध में जानकारी ली है। मकान मालिक डॉ. गोविंद सिंह व परिजनों से भी पूछताछ की। डॉ. सिंह के घर लग रहे सीसीटीवी कैमरों की एक माह की रिकॉडिंग जब्त की है। इनमें गत दिनों बंगले में आने वाले हर अनजान व्यक्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली
सोमवार सुबह 06.30 बजे नौकरानी घर में ऊपर जाते नजर आ रही है। कुछ देर बाद डॉ. गोविंद सिंह की पत्नी स्कूल जाते हुए नजर आ रही है। 8 बजे डॉ. गोविंद सिंह जाते नजर आ रहे हैं। पति नीजेन्द्र सुबह 7.30 बजे घर में आता नजर आया, 8.45 पर निकल गया। मंगलवार को घटनास्थल का फिर से एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया। पड़ोसियों के घर में जाकर छत से आने की संभावना पर पड़ताल की।