जयपुर

कोविड के चलते भाजपा के कई नेताओं की मकर संक्रांति हुई खराब

पूरे प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा है। इससे भाजपा के कई नेता भी अछूते नहीं हैं, ऐसे में कोविड ने इन नेताओं का मकर संक्रांति का त्योहार फीका कर दिया हैं।

less than 1 minute read
Jan 14, 2022

जयपुर। पूरे प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा है। इससे भाजपा के कई नेता भी अछूते नहीं हैं, ऐसे में कोविड ने इन नेताओं का मकर संक्रांति का त्योहार फीका कर दिया हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को कोविड तो नहीं हुआ है, लेकिन उनकी तबियत ठीक नहीं है। जिसके चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है। वे संक्रांति को घर पर ही रहेंगे और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। दिग्गज नेता और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

इसके चलते उनकी भी मकर संक्रांति फीकी रहेगी। सराफ हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी का आनंद लेते थे, लेकिन वो घर पर ही आइसोलेट हैं। सांसद रामचरण बोहरा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसकी वजह से वे भी घर में ही आराम करेंगे।

शहर भाजपा का उत्सव भी नहीं हुआ
शहर भाजपा की ओर से हर साल मकर संक्रांति से पहले पतंगबाजी उत्सव का आयोजन किया जाता है। मगर कोविड के चलते इस बार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस उत्सव में प्रदेशाध्यक्ष सहित जयपुर शहर के सभी नेताओं को आमंत्रित किया जाता है।

सीएम भी कोरोना पॉजिटिव
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और पुत्र वैभव गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा कई अन्य नेता भी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से इस बार घर पर रहकर ही मकर संक्रांति का उत्सव मनाएंगे।

Published on:
14 Jan 2022 03:50 pm
Also Read
View All
RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान में नौकरियों की बहार, जुलाई तक 12000 से ज्यादा पदों पर होंगी परीक्षाएं

Rajasthan Transfer Ban: राजस्थान में तबादलों पर रोक की अवधि बढ़ी, भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Weather : जयपुर सहित 15 जिलों में मावठ, ओलावृष्टि और शीतलहर का अलर्ट, बिजली गिरने से 2 मौत

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 63 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (21 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 63 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन 8 जिलों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

अगली खबर