1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाना संविधान का अपमान, विपक्ष के कृत्य पर भड़के भाजपा नेता

Jagdeep Dhankhar : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के द्वारा कही गई बातों का मजाक उड़ाते हुए उनकी मिमिक्री की। इस दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद सदन के बाहर मौजूद थे। विपक्षी दलों के इस कृत्य पर राजस्थान भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संविधान का अपमान बताया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 19, 2023

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाना संविधान का अपमान, विपक्ष के कृत्य पर भड़के भाजपा नेता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाना संविधान का अपमान, विपक्ष के कृत्य पर भड़के भाजपा नेता

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के द्वारा कही गई बातों का मजाक उड़ाते हुए उनकी मिमिक्री की। इस दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद सदन के बाहर मौजूद थे। विपक्षी दलों के इस कृत्य पर राजस्थान भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संविधान का अपमान बताया है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर संसद परिसर में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विपक्षी गठबंधन द्वारा किया अपमान अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। तथाकथित मोहब्बत की दुकान वालों का असली चेहरा सामने आ गया है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह अपमान उपराष्ट्रपति का नहीं वरन भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का है। राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के गौरव का अपमान करने का वीडियो बनाकर मजाक उड़ाना उनकी अपरिपक्वता को साबित करता है। अगर किसी सांसद को लोकसभा या राज्यसभा के सभापति के निर्णय से किसी प्रकार का ऐतराज है तो इसकी एक माकूल व्यवस्था है। आप उस व्यवस्था के आधार पर अपनी बात सदन में रख सकते हैं, लेकिन आज जो विपक्षी पार्टियों के सांसदों द्वारा संसद भवन में यह कृत्य किया गया है, इसकी जितनी आलोचना की जाए वह कम होगी।

संविधान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा संसद परिसर में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का किया अपमान अशोभनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र के मंदिर में इस कुकृत्य ने भारतीय संविधान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। लेकिन वे लोग ना भूले कि देश सब देख रहा है। विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान के किसान परिवार में जन्मे उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर आसीन होना विपक्ष को पच नहीं रहा है। उनका उपहास उड़ाना और इस पर राहुल गांधी का ठहाके लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें:-सांसद ने उड़ाया उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का मजाक, राहुल कैमरे में कैद कर रहे थे वाकया, देखें वीडियो

ये लोग लोकतंत्र के हितैषी नहीं
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जैसे उच्चतर पद पर आसीन जगदीप धनखड़ का उपहास उड़ाकर उनका अपमान करना और राहुल गांधी जैसे लोगों द्वारा इस कृत्य का समर्थन करना, विडियो बनाना अत्यंत ही शर्मनाक है, घोर निंदनीय है। उपराष्ट्रपति के साथ यह दुर्व्यवहार करने वाले लोग कभी भी लोकतंत्र के हितैषी नहीं हो सकते हैं। विपक्षी सदस्यों का यह कुकृत्य भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र का एक 'काला दिन' है।

अतिनिंदनीय एवं शर्मनाक
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति का विपक्षी सदस्यों द्वारा उपहास उड़ाना और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं द्वारा ठहाके लगाकर इसका समर्थन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कृत्य भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे और राजस्थान के गौरव जगदीप धनखड़ का विपक्षी नेताओं द्वारा उपहास करना न केवल उन्हें बल्कि भारतीय संविधान को भी अपमानित करना है। विपक्षी नेताओं की इस शर्मनाक करतूत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ठहाके लगाते हुए वीडियो शूट करते रहे।

Story Loader