3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवादित्य ने किया गौरान्वित…कौन है मानवादित्य और क्या उपलब्धि हासिल की है उन्होंने…

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे मानवादित्य सिंह राठौड़ ने पहली बार भारतीय सीनियर टीम में खेलते हुए भारत के साथ ही राजस्थान और जयपुर को गौरांवित किया है। जयपुर के निशानेबाज मानवादित्य सिंह राठौड़ ने तेलंगाना के निशानेबाज कायनन चेनाय और उत्तराखंड के निशानेबाज शपथ भारद्वाज के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉटगन आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 5 Apr 2022, 2:10 PM IST

मानवादित्य ने किया गौरान्वित...कौन है मानवादित्य और क्या उपलब्धि हासिल की है उन्होंने...

मानवादित्य ने किया गौरान्वित...कौन है मानवादित्य और क्या उपलब्धि हासिल की है उन्होंने...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे मानवादित्य सिंह राठौड़ ने पहली बार भारतीय सीनियर टीम में खेलते हुए भारत के साथ ही राजस्थान और जयपुर को गौरांवित किया है। जयपुर के निशानेबाज मानवादित्य सिंह राठौड़ ने तेलंगाना के निशानेबाज कायनन चेनाय और उत्तराखंड के निशानेबाज शपथ भारद्वाज के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉटगन आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। कोरोना काल के बाद हुई इस वैश्विक खेल प्रतियोगिता में भारत की इस तिकड़ी ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में जो कमाल दिखाया, उससे भारतीय निशानेबाजों में उत्साह का संचार हुआ है। राजस्थान राइफल एसोसिएशन के महासचिव, शशांक कोरानी ने मानवादित्य को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

कोरानी ने बताया कि पेरू के लीमा में चल रहे शॉटगन विश्व कप में भारतीय तिकड़ी क्वालीफिकेशन राउंड में 11 टीमों में 225 में से 205 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही थी। कांस्य पदक के लिए ब्राजील के साथ हुए मैच में दोनों टीमें पांच शॉट्स की पांच सीरीज में 5-5 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद भारत ने पहले शूट-ऑफ शॉट में तीसरा स्थान हासिल किया जिसमें ब्राजील की टीम चूक गयी। इस तरह, पहले शूट-ऑफ शॉट में भारतीय टीम ने 1—0से कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

वहीं, पहली बार देश के लिए सीनियर वर्ग में खेल रहे मानवादित्य ने पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में 62 निशानेबाजों के बीच 115 के स्कोर के साथ 18 वां स्थान बनाया। जबकि कायनन चेनाय ने 115 स्कोर के साथ 23वां और शपथ भारद्वाज ने 111 स्कोर के साथ 32वां स्थान हासिल किया। भारतीय टीम के तीनों खिलाड़ियों में मानवादित्य पहले नंबर पर रहे।

जयपुर की जगतपुरा स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज पर अभ्यास करने वाले ओर राजस्थान टीम के लिए खेलने वाले मानवादित्य सिंह राठौड़ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पुत्र हैं। राज्यवर्धन सिंह ने साल 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक खेलों में ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था। मानवादित्य ने भारतीय जूनियर टीम के लिए खेलते हुए अनेक खिताब जीते हैं, वहीं, अब पहली बार सीनियर टीम के लिए खेलते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने भविष्य के इरादे जता दिए हैं।

वहीं, शॉटगन आईएसएसएफ विश्व कप में ओएनजीसी के लिए खेलने वाली जयपुर की अनुभवी महिला निशानेबाज शगुन चौधरी ने महिला ट्रैप स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह पदक से मामूली अंतर से चूककर चौथे स्थान पर रहीं। शगुन ने क्वालीफायर में 111 शॉट लगाकर दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद वह 25 में से 24 अंक से स्वर्ण पदक के मैच में पहुंची। लेकिन पदक मैच में शगुन पहले 15 हिट में नौ ‘बर्ड्स’ ही लगा सकीं और बाहर होने वाली पहली निशानेबाज रहीं, जिससे वह चौथे स्थान पर रहीं।