
- मंदिर में चोरी होने पर स्थानीय लोगों में रोष
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद हैं। आए दिन वे अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। लगता है चोरों में अब भगवान का भी भय समाप्त हो गया है, तभी तो वे मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात चोरों ने बूंदी जिले के केशोरायपाटन में आड़ा बालाजी मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर की दान पात्र को तोड़ कर नकदी व अन्य सामान को ले गए। चोरी का पता सवेरे लोगों को लगा तो रोष व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, बूंदी जिले के केशोरायपाटनिस्थतआड़ा बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ दिया। चोर दान पात्र में रखी नकदी व अन्य सामान ले गए। चोरी का पता सवेरे मंदिर खुलने पर पता चला। इस पर पुजारी ने लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर में चोरी होने पर रोष जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। लोगों ने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
Updated on:
10 Jul 2024 03:09 pm
Published on:
10 Jul 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
