
मनोहरपुर (जयपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा के जल्द ही दिन फिरने वाले है। इसके लिए टोल विस्तार की प्रक्रिया जारी है। विस्तार के बाद 12 बूथ वाला यह टोल प्लाजा 26 बूथ का हो जाएगा।
इस पर एनएचएआई पर करीब 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। करीब 65 करोड़ रुपए मुआवजा एवं 15 करोड़ रुपए से टोल का विस्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टोल प्लाजा पर वर्तमान में जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-जयपुर लेन पर 6-6 बूथ बने हुए हैं। विस्तार के दौरान दोनों ओर 7-7 बूथों का निर्माण और कराया जाएगा।
इसके बाद दोनों ओर बूथों की संख्या 13-13 हो जाएगी। यह बूथ अत्याधुनिक तरीके के होंगे एवं फॉस्टटैग का ऑटोमेटिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर टोल प्लाजा को एनएचएआई ने करीब 19 वर्ष पहले 8 बूथों के साथ वर्ष 1998 में स्थापित किया था।
यह भी पढ़े:बजरी पर रोक लगने से सौन्दर्यकरण पर ब्रेक
बूथों की संख्या उस समय करीब 10 हजार वाहन संख्या की आवाजाही को ध्यान में रखते बनाए गए थे। उस समय टोल प्लाजा का कलेक्शन करीब 5-7 लाख रुपए था। वाहनों की संख्या बढ़कर 27-28 हजार प्रतिदिन एवं कलेक्शन 5-7 लाख से बढ़कर 47-50 लाख रुपए प्रतिदिन हो गया, लेकिन टोल प्लाजा के बूथों की संख्या 8 से बढ़कर मात्र 12 तक ही पहुंची है।
वीकेण्ड पर हालत बदतर
प्रदेश के व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्गों में शुमार जयपुर-दिल्ली राजमार्ग संख्या 8 पर वीकेण्ड पर स्थिति बदतर हो जाती है। शनिवार एवं रविवार को तो शाम के समय इतना लम्बा जाम लग जाता है कि वाहनों को घंटों तक खड़े रहना पड़ता है। टोल विस्तार के बाद इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
पूर्व दिशा में निर्मित होगा कार्यालय
वर्तमान में संचालित कार्यालय भी तोडफ़ोड़ की जद में आ रहा है। इसे भी जल्द तोड़ा जाएगा। इसके बाद कार्यालयों का नव निर्माण पूर्व दिशा में किया जाएगा।
इनका कहना है
टोल विस्तार के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही टोल नए रूप में नजर आएगा। विस्तार के बाद में कुल बूथों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
जीतसिंह, मैनेजर, टोल प्लाजा मनोहपुर
Published on:
15 Dec 2017 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
