
आकार ले रहा सिटी पार्क, मानसून के बाद खुलेंगे जनता घूम सकेगी
जयपुर। राजधानी के मानसरोवर में निर्माणाधीन सिटी पार्क अब धीरे—धीरे आकार ले रहा है। लाखों की आबादी के बीच बन रहे शहर के दूसरे सबसे बड़े पार्क में मानसून के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उसके बाद जनता के लिए इसके द्वार खोल दिए जाएंगे। मानसरोवर से सहित आस—पास की सैकड़ों कॉलोनियों के लोगों को घर के पास ही सेंट्रल पार्क जैसा माहौल मिलेगा।
अभी यहां वॉकिंग ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है। मानसून में 10 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य राजस्थान आवासन मंडल ने रखा है। शहरवासी पौधारोपण से जुड़ें, इसके लिए मंडल की ओर से आएचबी एप पर बुकिंग शुरू की जाएगी। लोगों आएंगे और वहीं से पौधे लेकर पार्क में लगाएंगे।
राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि इस मानसून में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। लोगों को अभियान से जोड़े जाने का अभियान भी चलेगा।
खास— खास
—5000 से अधिक पेड़ अब तक लगाए जा चुके
—3.5 किमी के ट्रेक का काम चल रहा है अभी
—21 हैक्टेयर में विकसित किया जा रहा है पार्क
—10 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे मानसून सत्र में
—799 कार और 325 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे पार्किंग स्थल में
सेंट्रल पार्क: आ रहे सात हजार लोग प्रतिदिन
शहर के सबसे बड़े सेंट्रल पार्क में अभी सात हजार से अधिक लोग घूमने आ रहे हैं।
खास—खास
—5.0 किमी का ट्रैक बना हुआ है लोगों के घूमने के लिए
—40 हजार से अधिक पौधे लगे हुए हैं यहां पर
—30 हैक्टेयर में फैला हुआ है सेंट्रल पार्क
—04 सितम्बर, 2002 में पार्क जनता को कर दिया गया था समर्पित
Published on:
08 Apr 2022 11:31 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
